मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2026 Makar Sankranti Kab Hai 2026
Makar Sankranti Date Time 2026 शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. ज्योतिष अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। इसीलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. आइये जानते है साल 2026 में मकर संक्रांति या उत्तरायण कब मनाया जायेगा, पुण्यकाल व महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन स्नान-दान का शुभ समय क्या है.|
मकर संक्रांति 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2026
- साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट पर|
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 04:58 मिनट तक|
मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त Makar Sankranti Muhurat 2026
मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साल 2026 में मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट तक का रहेगा वही स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट तक का रहेगा|
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करे और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. इस दिन सूर्य पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का दान करना चाहिए और भगवान को तिल व खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए.
मकर संक्रांति महत्व makar sankranti importance
ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति का महत्व धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी अधिक माना जाता है, क्योंकि यह सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो आध्यात्मिकता, दान-पुण्य के उत्सव की शुरुआत करता है इस पर्वके साथ ही खरमास का अंत होता है और शुभ कार्यो की शुरुवात होती है. मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव के घरजाते है यह पर्व पितापुत्र के मिलान को दर्शाता है मान्यता है की सूर्य देव के उत्तरायण होते ही स्वर्ग के द्वार खुलते हैं. इस दिन किया गया गंगा स्नान जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति दिलाता है.







