फाल्गुन पूर्णिमा 2022 कब है Phalgun Purnima Date Time Shubh Muhurat 2022

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Puja Vidhi Upay 2022

Phalgun Purnima Date Time Shubh Muhurat 2022Phalgun Purnima Date Time Shubh Muhurat 2022 हिंदी साल के आखिरी माह फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्व है। पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखने का विधान है। कहा जाता है की जो भी इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु जी और चंद्रदेव की आराधना करता है तो उसके सभी दुखों का नाश होकर उसे विष्णु कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन भी किया जाता है आज हम आपको साल 2022 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले एक महाउपाय के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Phalgun Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 17 मार्च गुरुवार को रखा जायेगा |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च सोमवार दोपहर 12:47 मिनट पर|
  4. 17 मार्च को होलिका दहन भी किया जायेगा|

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi

हर माह की पूर्णिमा पर उपवास और पूजन की परंपरा है। हालांकि प्रत्येक पूर्णिमा की कुछ विशेषताएँ होती हैं। फाल्गुन पूर्णिमा पर भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया जाता है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प करे और विधिवत भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करे. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर शाम के समय चंद्र दर्शन तक उपवास और चंद्रमा की पूजा करने तक व्रत करे आज के इस दिन स्नान, दान और भगवान का ध्यान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है इसीलिए इस दिन लकड़ी व उपलों को एकत्रित कर हवन के बाद विधिपूर्वक होलिका दहन करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व Importance of Phalgun Purnima Mehtva

Phalgun Purnima Date Time Shubh Muhurat 2022 हिंदी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को साल की अंतिम पूर्णिमा भी कहा जाता है हर साल फाल्गुन  पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। बहुत से लोग इस दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाते हैं शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की जो भी लोग फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि का व्रत उपवास रखकर भगवान् कृष्ण और चंद्रदेव का पूजा करते है तो तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और साथ ही इस दिन होलिका पूजन के बाद दहन करने से जीवन में सुख सौभाग्य बढ़ता है.

फाल्गुन पूर्णिमा महाउपाय Falgun Purnima Mahaupay

  1. फाल्गुन पूर्णिमा धन प्राप्ति के लिए बेहद खास मानी जाती है। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा करके चंद्रमा को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य दे. इसके साथ ही खीर या दूध से बनी चीजों का भोग चंद्रदेव को लगाने से धन आगमन के मार्ग खुलते है.
  2. मान्यता है की पूर्णिमा तिथि धन की देवी लक्ष्मी जो को बहुत प्रिय है कहते है आज के दिन पीपल वृक्ष में माँ लक्ष्मी जी निवास करती है ऐसे में इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पीपल के पेड़ के नीचे माँ लक्ष्मी जी का पूजन करे इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है.
  3. कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों जैसे सफेद फूल, दही, सफेद शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र आदि का दान करे.
error: