माघी पूर्णिमा 2022 शुभ योग Maghi Purnima Vrat Date Time Muhurat 2022

माघी पूर्णिमा पूजा विधि Maghi Purnima Puja Vidhi 

Maghi Purnima Vrat Date Time Muhurat 2022Maghi Purnima Vrat Date Time Muhurat 2022 शास्त्रों में माघ माह बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है माघ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा भी कहते हैं मान्यता है की 27 नक्षत्रो में मघा नक्षत्र के नाम से ही “माघ पूर्णिमा” की उत्पत्ति हुई| धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह तिथि विशेष खास होती है।  इस दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। जिस कारन इस शुभ दिन गंगा स्नान, दान और जप करना बेहद पुण्य फलदायी होता है। आज हम आपको साल 2022 माघ पूर्णिमा व्रत तिथि, शुभ योग, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माघ पूर्णिमा पर किये जाने वाले विशेष कार्यो के बारे में बताएँगे.

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Magh Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में माघ पूर्णिमा का व्रत 16 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 16 फरवरी सुबह 09:42 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 16 फरवरी रात्रि 10:25 मिनट पर|

माघ पूर्णिमा शुभ योग Magh Purnima Shubh Yog 2022

ज्योतिषानुसार इस बार माघी पूर्णिमा पर खास संयोग रहेगा जिससे इसका महत्व कहीं अधिक होगा. इस दिन स्नान दान का मुहूर्त 16 फरवरी सुबह 9:42 मिनट से रात 10:55 मिनट तक होगा. माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है. किसी भी उपाय के लिए ये योग बहुत शुभ होता है. वहीं, इस दिन राहु काल दोपहर 12:35 मिनट से 1:59 मिनट तक है. इस वक्त शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.

माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर व्रत, स्नान, जप, हवन, दान करने और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है इस दिन सर्वप्रथम प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करे यदि आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो घर पर ही नहाने के पानी मे गंगाजल डालकर स्नान कर ले. स्नान के बाद “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मन्त्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को 1 लोटा जल अर्पित करे. इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा अर्चना करे. अंत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दे। आज के दिन विशेष रूप से दान में काले तिल दान करना शुभ होता है.

माघ पूर्णिमा महत्त्व Importance of Magh Purnima Mehtva

Maghi Purnima Vrat Date Time Muhurat 2022 शास्त्रों में माघ का महीना बेहद खास माना जाता है इस महीने में आने वाली माघी पूर्णिमा का धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृस्टि से बहुत अधिक महत्व होता है. ज्योतिष अनुसार जब चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में और सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में होते है तब माघ पूर्णिमा का शुभ योग बनता है। इस योग के चलते सूर्य और चन्द्रमा एक दूसरे से आमने सामने आ जाते है ऐसा माना जाता है की इस योग में स्नान जप आदि करने से सूर्य और चंद्रमा के कारण होने वाले कष्ट शीघ्र ही समाप्त हो जाते है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

माघ पूर्णिमा पर क्या करें Maaghi Purnima Do These Things

  1. माघी पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग में किये उपायों से माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है इस दिन किसी भी पवित्र नदी या गंगाजल मिले जल से स्नान अवश्य करे। इस दिन तारों की छांव में किये गए स्नान के कई गुना अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होते है.
  2. माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का आगमन होता है ऐसे में पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर पूजन और उनके मंत्रो का जाप कर उन्हें खीर का भोग लगाए.
  3. शास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन ललिता जंयती भी होती है। इसलिए इस दिन माता ललिता की पूजा कर उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।.
error: