शरद पूर्णिमा कब है 2021 Sharad Purnima 2021 Date Time Muhurat

शरद पूर्णिमा 2021 Ashwin Maas Purnima Puja Vidhi 2021

Sharad Purnima 2021 Sharad Purnima 2021 – हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि शुभ मानी जाती है, लेकिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का खास महत्व है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा, राज पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष अनुसार शरद पूर्णिमा के ही दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है. इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है. इस दिन भगवन विष्णु जी व माता लक्ष्मी की पूजा से जीवन में सुख सौभाग्य में कहीं अधिक वृद्धि होती है आज हम आपको शरद पूर्णिमा 2021 की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रोदय का समय और इस दिन किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताएँगे.

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Sharad Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में आश्विन शरद पूर्णिमा का 19 अक्टूबर मंगलवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 19 अक्टूबर सायंकाल 07:03 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 20 अक्टूबर सायंकाल 08:26 मिनट पर|
  4. शरद पूर्णिमा के दिन चद्रोदय का समय होगा- 19 अक्टूबर 5:20 मिनट पर|

शरद पूर्णिमा पूजा विधि Sharad Purnima puja vidhi

पूर्णिमा के दिन स्नान दान का बड़ा महत्व होता है शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लें और किसी पवित्र नदी, जलाश्य या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद पूजास्थल पर माता लक्ष्मी और श्रीहरि की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें अक्षत, रोली से तिलक करे. तिलक के बाद सफेद या पीले रंग की मिठाई व चावल की खीर से भोग लगाएं। माँ लक्ष्मी को लाल या पीले पुष्प अर्पित करें। शाम के समय चंद्रमा निकलने पर चाँद की पूजा करे और भोग वाली खीर को छलनी से ढककर चंद्रमा की रोशनी में रखे. अगली सुबह स्नान कर उस खीर को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और प्रसाद रूप में घर-परिवार के सदस्यों में बांट दें। माना जाता है की इससे उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.

शरद पूर्णिमा उपाय Sharad Purnima upay

  1. शरद पूर्णिमा की रात में माँ लक्ष्मी धरतीपर विचरण करती है इसीलिए शाम घर में मुख्य दार पर हल्दी से स्वस्तिक बनाये ताकि माँ लक्ष्मी जी का आगमन आपके घर में हो सके.
  2. शरद पूर्णिमा की सुबह स्नान कर भगवान विष्णु को तुलसी का भोग लगाए और शाम के समय तुलसी के सामने दीपक अवश्य जलाये ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  3. शरद पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल को पूजास्थल पर स्थापित कर नियमित इसकी पूजा करे इससे धनलाभ होता है.
  4. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांद की रोशनी में पूरी रात जरूर रखे ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चांद की किरणें अमृत बरसाती हैं और खीर में अमृत का अंश मिलने से व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता, सुख-समृद्धि, आरोग्य और धन लाभ होता है इसीलिए अमृत समान खीर को प्रसाद में जरूर ग्रहण करना चाहिए।
  5. पूर्णिमा की रात माँ लक्ष्मी जी का पूजन कर पूजास्थल पर हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, कौड़िया और धनिया रखकर इनकी भी पूजा करे और पूजा के बाद इन्हे अपने धन रखने के स्थान पर रख दे इससे सालभर आपके घर में माँ लक्ष्मी जी का आगमन बना रहता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

शरद पूर्णिमा नियम Sharad Purnima upay

  1. पूर्णिमा के दिन किसी पर ही क्रोध या घर में कलह ना करे.
  2. पूर्णिमा के दिन घर में किसी भी प्रकार की तामसिक चीजे या भोजन का सेवन ना करे यदि आप व्रत रखते है तो इस बात का विशेष ख्याल रखे.
  3. इस दिन वातावरण में चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज रहता है इसीलिए ऐसे में पूर्णिमा के दिन क्रोध बिलकुल ना करे.
  4. चन्द्रमा का पृथ्वी के जल से संबंध माना गया है। हमारे शरीर में लगभग 85 प्रतिशत जल रहता है। पूर्णिमा के दिन इस जल की गति और गुण बदल जाते हैं। अत: इस दिन जल की मात्रा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
error: