पौष अमावस्या कब है 2022 शुभ मुहूर्त Paush Amavasya Date Time 2022 

पौष अमावस्या 2022 सुख समृद्धि उपाय Paush Amavasya Upay 2022

Paush Amavasya Date Time 2022 Paush Amavasya Date Time 2022  – पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है. शास्त्रों में पौष माह की अमावस्या का खास महत्व होता है यह महीना ही पितरों को समर्पित है मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य, स्नान दान, पूजा-पाठ, पितरो की आत्मशांति के कार्य और मंत्र जाप करना शुभ होता है। अमावस्या के दिन पितरों की शान्ति के लिये व्रत पूजन का विशेष महत्व है. आज हम आपको साल 2022 पौष मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या की सही तारीख, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन पितरो को प्रसन्न करने के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Paush Amavasya 2022 Date Time

  1. साल 2022 में पौष अमावस्या 2 जनवरी रबिवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 2 दिसम्बर प्रातःकाल 03:41 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 3 जनवरी प्रातःकाल 12:02 मिनट पर |

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

Paush Amavasya Date Time 2022 – पौष का पूरा महीना पितरो को समर्पित होता है. पौष अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म स्नान, दान-पुण्य और पितृ तर्पण करना शुभ माना जाता है। इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देवता को शुद्ध जल में लाल पुष्प और लाल चन्दन डालकर जल का अर्घ्य दे. इसके बाद पितरो के निमित तर्पण करे. इस दिन आप चाहे तो पितरो की शांति के लिए उपवास भी कर सकते है अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे को जल का अर्घ्य देकर उनके समक्ष दीपक जलाये और परिक्रमा करे. इसके बाद पितरो के नाम से दान पुण्य करे.

अमावस्या पर करे ये काम Amavasya Upay

अमावस्या तिथि ज्योतिषीय और धार्मिक दोनों दृष्टि से लाभकारी मानी गयी है.यह देवो के साथ ही पितरो की तिथि भी कहलाती है इसीलिए इस दिन देवी देवताओ के साथ ही पितरो का आशीर्वाद पाने और जीवन में सुख समृद्धि व सौभाग्य प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. आइये जानते है इन तिथि पर आपको क्या करना चाहिए.

  1. अमावस्या के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर गीता पाठ अवश्य करना चाहिए.
  2. अमावस्या के दिन पितरों की आत्मशांति के लिए जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न आदि दान करें.
  3. अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ का पूजन कर मीठा जल अर्पित कर शाम के समय पेड़ के नीचे दीपक जलाये इससे कार्यो में सफलता मिलती है.
  4. अमावस्या की शाम तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करे इससे मनोकामना पूरी होती है.
  5. अमावस्या तिथि पर शाम के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाएं से सुख सौभाग्य में कई गुना अधिक वृद्धि होती है.
error: