24 मार्च 2024 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holika Dahan Mahaupay

होलिका दहन पूजा विधि 2024 Holika Dahan 2024 Kab hai

Holika Dahan MahaupayHolika Dahan Mahaupay शास्त्रों के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन और रंगवाली होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है. इस बार होलिका दहन 24 मार्च को किया जायेगा. ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दौरान यदि कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन की कई समस्याएं आसानी दूर की जा सकती हैं आइये जानते है साल 2024 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, रंगवाली होली किस दिन है और होलिका दहन के दिन किये जाने वाले ये अद्भुद चमत्कारिक उपाय क्या है.

होली 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2024

  1. साल 2024 में होली का पर्व 24 और 25 मार्च 2 दिन मनाया जायेगा|
  2. 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. भद्रा मुख समय- 24 मार्च शाम 07:54 मिनट से रात्रि 10:07 मिनट तक|
  4. भद्रा पूंछ- 24 मार्च को शाम 06:34 मिनट से शाम 07:54 मिनट तक|
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर|
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर|
  7. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

होलिका दहन वाले दिन होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और 1 लोटा जल होलिका पर अर्पित करे इसके बाद कच्चा सूत लेकर होलिका के चारो और इसे लपेटते हुए परिक्रमा पूरी करे. परिक्रमा के बाद होलिका दहन करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

होलिका दहन उपाय 2024 Holika Dahan Upay 2024

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आर्थिक लाभ के लिए होलिका पूजन के समय होलिका की अग्नि में ज्वार के दाने, चना, मटर, गेंहू, अलसी के बीज डालने शुभ होते है.
  2. होलिका पूजन के बाद जलती होली में नारियल, पान और सुपारी अर्पित कर होलिका की 11 परिक्रमा करना शुभ होता है.
  3. होलिका दहन के समय पीली सरसो के बीज होलिका को अर्पित करने चाहिए.
  4. होलिका दहन के समय होलिका में लौंग, बतासे की आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होकर सुख समृद्दि प्राप्त होती है.
  5. होलिका दहन के अगले दिन होली की राख घर लाकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में धन के स्‍थान में रख दें। इससे धन में वृद्धि होती है।
  6. होलिका दहन की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई का भोग लगाना चाहिए.
error: