गुरु पूर्णिमा 2021 Guru Purnima Puja Vidhi
गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Guru Purnima Muhurat 2021
- साल 2021 में गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई शनिवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 23 जुलाई प्रातःकाल 10:43 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 24 जुलाई प्रातःकाल 08:06 मिनट पर |
गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Vidhi
Guru Purnima 2021 Date Time Muhurat गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का पूजा किया जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने दैनिक कार्यो से निवृत्त होकर प्रातःकाल स्नान आदि के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करे और उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उसपर सुगन्धित फूल या माला अर्पित कर पूजा आरती करे प्रतिमा को मिठाई का भोग लगाएं | इसके बाद अपने गुरु को आसन पर विराजित कर पुष्पमाला पहनाये और उन्हें अपनी श्रद्धा अनुसार वस्त्र, फल, फूल व माला व उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करे. गुरु पूर्णिमा के दिन सफेद और पीले वस्त्र पहनकर पुष्प, अक्षत और चंदन से गुरु की पूजा करें।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
गुरु पूर्णिमा महत्व Guru Purnima Mahatva
Guru Purnima 2021 Date Time Muhurat पौराणिक ग्रंथों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा के साथ महाभारत के रचयिता व्यास जी का जन्मदिवस भी मनाया जाता है| संस्कृत के महान विद्वान होने के साथ ही उन्होंने महाभारत महाकाव्य की रचना भी की थी. वेदव्यास जी को आदिगुरु कहा जाता है इसलिए बहुत से लोग गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन अपने गुरुजनों की यथा संभव सेवा कर उनका आशीर्वाद पाने का बहुत अधिक महत्व है क्योकि ऐसा माना जाता है की गुरु के बिना एक शिष्य के जीवन का कोई अर्थ नहीं है.