राशिअनुसार विवाह के योग 2023 Marriage Horoscope Astrology 2023

2023 राशि अनुसार शादी के योग Marriage Love Horoscope 2023

Marriage HoroscopeMarriage Horoscope शादी एक पवित्र बंधन माना गया है नए साल की शुरुआत होते ही हम सभी के मन में कई चीजों को लेकर काफी उम्मीदें और आशाएं बढ़ने लगती है. ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि का अध्ययन कर आने वाले कल के बारे में जाना जा सकता है. आज हम आपको राशि भविष्यफल के आधार पर राशियों का अध्यन कर साल 2023 की उन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताएँगे जिनके लिए नए साल में शादी के योग काफी मजबूत रहेंगे. तो चलिए जानते है वो कौन सी भाग्यशाली राशियाँ है जिन्हें साल 2023 में उनका लाइफ पार्टनर मिल सकता है.

मेष राशि Aries Marriage Horoscope 2023

मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। राशिफल 2023 के अनुसार इस राशि में जन्म लेने वाले जातको के आगामी साल में विवाह के योग बहुत मजबूत रहेंगे. वर्ष 2023 विवाह के मामले में इस राशि से जुड़े जातको के लिए अनुकूल रहने वाला है। साथी के साथ रिश्ता काफ़ी मज़बूत रहेगा। वे जातक जो किसी को पसंद करते है पार्टनर के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने में तत्पर नज़र आएंगे। शादी का प्रस्ताव मंजूर होने की प्रबल संभावना है.

वृषभ राशि Taurus Marriage Horoscope 2023

राशिफल 2023 के वृषभ राशि के सिंगल जातक जो लंबे समय से अपने लिए एक पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उनकी खोज़ इस साल समाप्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी मिलने के योग बनते नजर आ रहे है. खासकर आपके लिए जनवरी से अप्रैल तक का महीना वैवाहिक मामलों में काफी शुभ रहने की संभावना है. पार्टनर्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा. साल 2023 में आप पार्टनर के साथ सात फेरे लेते हुए सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं।

मिथुन राशि Gemini Marriage Horoscope 2023

विवाह योग 2023 के अनुसार बात करे तीसरी भाग्यशाली राशि की, तो वो राशि है मिथुन राशि| राशिफल 2023 के अनुसार साल 2023 आपके लिए फलदायी साबित होने वाला है। विशेष रूप से अप्रैल 2023 के बाद का समय मिथुन राशि के वे जातक जो किसी को पसंद करते हैं, उनके रिश्तों में मिठास, प्यार और विश्वास बढ़ने वाला होगा। पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करना चाहते है तो भी समय आपके अनुकूल रहेगा और आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

तुला राशि Libra Marriage Horoscope 2023

विवाह योग 2023 के अनुसार, नए साल यानी वर्ष 2023 में होने वाले ग्रहों के राशिपरिवर्तन के चलते तुला राशि के जातकों को काफी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना हैं। यह वर्ष अविवाहित जातको के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। अप्रैल 2023 के बाद विवाह योग प्रबल रहने की सभावना है साथ ही प्रेम विवाह के योग भी मजबूत रहेंगे. यदि वैवाहिक जीवन से जुडी कोई समस्या है तो वह भी इस वर्ष दूर होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

मीन राशि Pisces Marriage Horoscope 2023

राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातको के लिए आने वाला समय विवाह की दृष्टि से काफी शुभ है. वे जातक जो अभी तक कुंवारे हैं या फिर रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी करना चाहते हैं, उनके लिए साल 2023 सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग 2023 के अनुसार, इस वर्ष आपको मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह के बंधन में बांधने का सुनहरा मौका मिल सकता है. यह वर्ष विशेषकर उन जातको के लिए बेहद शुभ है जो काफी समय से लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे थे. ग्रहो की चाल के आधार पर इस वर्ष आपके जीवन में विवाह के अच्छे योग बनेंगे.

error: