विजया एकादशी शुभ मुहूर्त 2022 Vijaya Ekadashi 2022 Date Time

विजया एकादशी पूजा विधि Phalgun Vijaya Ekadashi Puja Vidhi 2022

Vijaya Ekadashi 2022 Date TimeVijaya Ekadashi 2022 Date Time शास्त्रों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु व माँ लक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजन, दान-पुण्य के कार्य व व्रत करने से कार्यो में विजय प्राप्त होती है जैसा की इसके नाम से ही ज्ञात होता है की यह एकादशी व्रत विजय दिलाने वाला है आज हम आपको साल 2022 फाल्गुन मास विजया एकादशी व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस व्रत के दिन किये जाने वाले महाउपाय के बारे में बताएँगे.

विजया एकादशी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Vijaya Ekadashi Date Time 2022

  1. साल 2022 में विजया एकादशी का व्रत 26 फरवरी शनिवार के दिन रखा जायेगा.
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 26 फरवरी प्रातःकाल 10:39 मिनट पर|
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी प्रातःकाल 08:12 मिनट पर|
  4. पारण का शुभ मुहूर्त होगा – 27 फरवरी को दोपहर 01:43 मिनट से 04:01 मिनट तक|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 26 फरवरी 12: 11 मिनट से 12: 57 मिनट

विजया एकादशी पूजा विधि Vijaya Ekadashi Vrat puja Vidhi

Vijaya Ekadashi 2022 Date Time विजया एकादशी व्रत की पूजा में सात धान रखने का विधान है इस दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें. अब पूजास्थल पर भगवान् विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करे. पूजास्थल में एक वेदी बनाकर उस पर सप्त धान रखें। इस पर जल कलश स्थापित कर इसमें आम या अशोक के पत्तों लगा ले। अब भगवान विष्णु की प्रतिमा को पीले पुष्प, ऋतुफल, तुलसी आदि अर्पित कर धूप-दीप जलाकर आरती करे। भगवन विष्णु को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाए. इसके बाद व्रत कथा पढ़े या सुने और फिर आरती कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अगले दिन द्वादशी तिथि को व्रत का पारण कर ब्राह्मण को भोजन व दान दक्षिणा देकर विदा करे.

विजया एकादशी उपाय Vijaya Ekadashi Upay 2022

  1. विजया एकादशी के दिन दीपदान का विशेष महत्त्व होता है इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घीका दीपक जलाकर तुलसी की 11 परिक्रमा करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा भी जरूर करे।
  2. पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास माना गया है। इसीलिए एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर पेड़ के नीचे सरसो के तक का दीपक जलाने से शुभ फल प्राप्त होते है.
  3. एकादशी के दिन विष्णु पूजा में श्रीहरि विष्णु जी को तुलसी पात्र डालकर पंचामृत अर्पण करे इससे भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी प्रसन्न होते है.
  4. आज के दिन भगवान् विष्णु को केले का भोग लगाने से सुख समृद्धि बढ़ती है.
error: