1 जनवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन Rashifal Horoscope 2024

नया साल राशिफल 2024 New Year Horoscope 2024

Rashifal Horoscope 2024Rashifal Horoscope 2024 कुछ ही दिनों बाद साल 2024 शुरू होने वाला है। ज्योतिष अनुसार साल 2024 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. जब भी ग्रहो का राशिपरिवर्तन होता है तब उसका प्रभाव मानवीय जीवन पर सकारात्मक और नकारातमक रूप से पड़ता है। कुछ राशि वाले जातको को इस परिवर्तन के शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल प्राप्त होते है. इस बार भी ग्रहो के परिवर्तन के चलते 2024 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आइए जानते हैं, साल 2024 किन राशियों के लिए शुभ और किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए नया साल अत्यधिक शुभ रहेगा। नए साल में धन- लाभ के साथ ही आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना और आय के स्रोतों में वृद्दि की संभावना है. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

वृष राशि

ज्योतिष अनुसार वृषभ राशि के जातको के लिए आने वाला साल ना सिर्फ सेहत में सुधार का होगा बल्कि इस वर्ष बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगेगी. गुरु के प्रभाव से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। गूढ़ विधाओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

साल 2024 में मिथुन राशि के जातको को शुभ फलो की प्राप्ति होगी। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश में लाभ नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान में वृद्दि होगी।

कर्क राशि

ज्योतिष अनुसार ग्रहो के गोचर के चलते कर्क राशि के जातको के लिए आने वाला साल कर्म भाव में सकारात्मक परिणामो का रहेगा. नौकरी में प्रमोशन का तोहफा प्राप्त हो सकता है अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि

ज्योतिष अनुसार सिंह राशि के जातको के लिए नया साल धार्मिक यात्राओं का रहेगा. इस समय आपको पिता की ओर से धन प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष गुरु का गोचर सबसे ज्यादा कार्य स्थल प्रभावित करेगा। जून के महीने में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को साल 2024 में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है नौकरी व्यापार के लिए समय शुभ है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धो के लिहाज से समय सामान्य रहेगा.

तुला राशि

आने वाला साल ज्योतिष अनुसार तुला राशि के उन लोगो के लिए शुभ है जिनके विवाह में देरी हो रही थी इस साल विवाह की संभावना बनेगी. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग है. इसके अलावा शेयर मार्केट से भी आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष अनुसार साल 2024 की शुरुवात आपके नौकरी व्यवसाय के लिए काफी अच्छी रहेगी. मान सम्मान के योग है. सैलरी बढ़ने के साथ ही विदेशी यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। इस वर्ष आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त कर सकते है.

धनु राशि

राशिफल 2024 के अनुसार ये साल भाग्योदय का रहेगा. धन- लाभ और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान- सम्मान के साथ ही पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होने की संभावना प्रबल रहेगी. छात्र वर्ग को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. धार्मिक यात्राएं हो सकती है.

मकर राशि

ज्योतिष अनुसार आने वाला साल मकर राशि के लोगो के लिए अच्छी सेहत का रहेगा. इसके अलावा घर में किसी बड़े मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगो के लिए समय प्रसिद्धि और उन्नति का रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

कुंभ राशि

ज्योतिष अनुसार 2024 के शुरुवात में ग्रहो के गोचर के परिणामस्वरूप आपको धनलाभ के योग है. लाभ के नए रास्ते खुलने के साथ ही भाई बहनो के बीच प्रेम बढ़ेगा. पारिवारिक काम के चलते विदेश यात्रा हो सकती है। भौतिक सुख की प्राप्ति के योग है.

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आने वाला साल वाणी में मधुरता लेकर आएगा. विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर होने के योग है. वैवाहिक जीवन में आपको समझदारी से काम लेना होगा. नए कार्य की योजना भी आप बना सकते है.

error: