होली वास्तु टिप्स Vastu tips for Holi Festival 2020
Holi Vastu होली का पर्व सुख समृद्धि और भाईचारे का पर्व माना जाता है। इस दिन होली खेलने के बाद होली मिलन की परंपरा सदियों पुरानी है साल 2020 में 9 मार्च को होलिका दहन और 10 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी. ऐसे में इस बड़े और खास पर्व के दौरान हमारे घर का वास्तु बहुत मायने रखता है। वास्तु अनुसार इस पर्व में घर का वास्तु ऐसा होना चाहिए जो हमारी लाइफ और घर में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करे. आज हम इस वीडियो में आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे है जो आपको होली के दिन विशेष रूप से करने चाहिए तो आइये जानते है ये जरूरी टिप्स क्या है.
होली की शुरुआत राधा-कृष्ण से करें Vastu Tips on Holi Festival 2020
वास्तु अनुसार इस पर्व में राधा-कृष्ण की जोड़ी का बहुत अधिक महत्व होता है इसीलिए इस बार की होली में राधा-कृष्ण की प्रतिमा घर लाएं और उन्हें अपने घर या घर के मुख्य द्वार पर पीला वस्त्र बिछाकर स्थापित करे और रंग खेलने से पहले गुलाबी रंग जो की प्रेम का प्रतीक है पहले राधा-कृष्ण जी को लगाएं और फिर होली का त्यौहार अच्छे से मनाये.
गणेशजी को ठंडाई का भोग लगाए Vastu Tips on Holi Festival 2020
होली के त्योहार में ठंडाई का विशेष महत्व होता है वास्तु की मानें तो इस दिन ठंडाई बाँटने से पहले प्रथम पूज्य और सुख-समृद्धि के दाता भगवान गणेश जी को ठंडाई का भोग लगाएं। मान्यता है की आज के दिन गणेश जी की आराधना और उन्हें ठंडाई अर्पित करने से घर में खुशियां आती है.
रंगोली से घर को सजाये Vastu Tips on Holi Festival 2020
भले ही कोई भी त्यौहार क्यों ना हो बिना रंगोली के तो जैसे मानो अधूरा सा लगता है वास्तु अनुसार रंगों के इस त्योहार में घर के मुख्या द्वार को चटख रंगो से बानी रंगोली से सजाये और साथ ही घर के माहौल को और भी अधिक एनर्जेटिक बनाये रखने के लिए मुख्य द्वार को फूलों से सजाये. ऐसी मान्यता है की रंगोली के रंग घर की खुशियों को दोगुना कर देती है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020
उगते सूरज की फोटो लगाए Vastu Tips on Holi Festival 2020
उगता हुआ सूरज सफलता और प्रसिद्धि दिलाने वाला माना जाता है वास्तु अनुसार यदि आप होली पर घर की पूर्व दिशा की दीवार पर उगते हुए सूर्य की तस्वीर या पेंटिंग लगाते है तो इसके प्रभाव से न सिर्फ आपके रिश्ते मजबूत होते है बल्कि आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति भी होती है.
विंड चाइंब लगाए Vastu Tips on Holi Festival 2020
फेंगसुई में विंड चाइम शुभता का करक माना जाता है यह एक ऐसा गुड लक चिह्न है जिसकी धीमी-धीमी आवाज न सिर्फ आपको मोहित करती है बल्कि आपको मानसिक शांति भी प्रदान करती है इसके प्रभाव से आपको बेहतर परिणाम जीवन में प्राप्त होने लगते है.
मुख्य द्वार पर पौधों लगाए Vastu Tips on Holi Festival 2020
किसी भी घर का मुख्य द्वार घर का सबसे अहम् हिस्सा माना जाता है क्योकि घर की एंट्रेंस से ही घर में सकारात्मक या नकारातमक एनर्जी प्रवेश करती है. इसीलिए इस बार होली के पर्व पर अपने घर के मुख्य द्वार को साफ़ रखने के साथ ही इसे पेड़ पौधो के साथ सुन्दर ढंग से सजाना चाहिए. ये मन को शीतलता देने के साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाते हैं।