वैशाख अमावस्या 2022 Vaishakh Amavasya Date Time Puja Vidhi 2022  

वैशाख अमावस्या 2022 सुख समृद्धि उपाय Vaishakh Amavasya Date Time

Vaishakh Amavasya Date TimeVaishakh Amavasya Date Time शास्त्रों के अनुसार अमावस्या चंद्रमास के कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन होता है इसके बाद चंद्र दर्शन के साथ ही शुक्ल पक्ष की शुरूआत होती है। अमावस्या तिथि धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यो के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। विशेषकर ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिये अमावस्या तिथि को कई उपाय किये जाते है वैशाख माह हिंदू नववर्ष का दूसरा माह होता है। मान्यता है कि इसी माह से त्रेता युग का आरंभ हुआ था साल 2022 बैसाख मास की अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा जिस कारण इस तिथि का महत्व और अधिक होगा. आज हम आपको बैशाख अमावस्या और सुर्यग्रहण की   तिथि, समय, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और सुख समृद्धि के लिए इस दिन किये जाने वाले कुछ आसान उपाय के बारे में बातएँगे.

वैशाख अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Vaisakh Amavasya 2022 Date

  1. साल 2022 में वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल, शनिवार के दिन है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी 30 अप्रैल प्रातःकाल 12:57 मिनट पर |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी 1 मई प्रातःकाल 01:57 मिनट पर |

सूर्यग्रहण का समय Solar Eclipse 2022

  1. साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगेगा.
  2. यह बैसाख अमावस्या को लगेगा।
  3. सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार मध्यरात्रि 12:15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 04:07 मिनट तक रहेगा.
  4. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के ठीक 12 घंटे पहले लगता है भारत में ग्रहण नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक मान्य नहीं होगा.

वैशाख अमावस्या पूजा विधि vaisakh amavsya puja vidhi

अमावस्या तिथि पितरो की तिथि मानी जाती है शास्त्रों के अनुसार वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाए. यदि संभव हो तो आज के दिन पवित्र नदियों, तीर्थ स्थलों पर स्नान करे. स्नान के पश्चात सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें इस दिन पितरो की आत्म शांति के लिये पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करना शुभ होता है. अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष को जल अर्पण करना चाहिए इस दिन कुछ जगहों पर शनि जयंती भी मनाई जाती है इसलिये शनिदेव की पूजा कर उन्हें तेल चढ़ाये और शनि चालीसा व शनि मंत्रों का जाप करे. अंत में अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद को दान-दक्षिणा दे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

वैशाख अमावस्या उपाय Vaisakh Amavasya Upay

  1. वैशाख अमावस्या पर शनि जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए शनि देव को तिल, तेल, काली उड़द व पुष्प आदि चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए.
  2. शनि अमावस्या के दिन स्नान के जल में तिल डालकर स्नान करने से शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है।
  3. शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि को पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए.
  4. आज के दिन स्नान के बाद सूर्य को जल में तिल डालकर अर्घ्य दिया जाय तो इससे ग्रह दोष दूर होते हैं।
error: