फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Purnima puja Vidhi
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima Shubh Muhurat
- साल 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा 13 और 14 मार्च को होगी|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 13, मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14, मार्च दोपहर 12:23 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – 13 मार्च शाम 05:52 मिनट|
- पूर्णिमा का स्नान-दान – 14 मार्च|
फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalguna Purnima puja vidhi
पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करे और पूजास्थल पर भगवान सत्यनारायण जी की प्रतिमा स्थापित कर तिलक धूप-दीप, नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें। इसके बाद पीले फल और पीली मिठाई का भोग लगाए। पूजा के बाद सत्यनारायण व्रत कथा पढ़े या सुने। इस दिन होलिका दहन किया जाता है ऐसे में शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा कर होलिका दहन करना चाहिए
फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima upay
- शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होती है.
- पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी को इत्र और घी का दीपक अर्पित करने से धनलाभ होता है साथ ही इस दिन पूजास्थल में श्रीयंत्र की स्थापना कर विधिवत पूजा करने से घर में माँ लक्ष्मी का स्थाई वास होता हैं.
- मान्यता है की फाल्गुन पूर्णिमा के दिन घर की नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित कर इन्हे घर के मुख्या द्वार पर लगाना चाहिए|
- फागुन पूर्णिमा के दिन शुद्ध जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए.