पदमिनी एकादशी कब है 2023 | Padmini Ekadashi 2023 Date

एकादशी पूजा विधि Sawan adhikmas Ekadashi Puja Vidhi

Padmini Ekadashi 2023Padmini Ekadashi 2023 पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पद्मिनी एकादशी व्रत किया जाता है. इसे कमला एकादशी भी कहते हैं. इस बार सावन में अधिमास होने के कारण यह सावन अधिकमास की एकादशी होगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा होती हैं. इस एकादशी व्रत के प्रभाव से यश बढ़ता है और वैकुंठ की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2023 में सावन अधिकमास की पदमिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले महाउपाय क्या है.

पदमिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2023 Padmini Ekadashi Date Time 2023

  1. साल 2023 में पदमिनी एकादशी का व्रत 29 जुलाई शनिवार को रखा जाएगा|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 28 जुलाई शुक्रवार दोपहर 02:51 मिनट|
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 29 जुलाई शनिवार दोपहर 01:05 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 07:22 मिनट से सुबह 09:04 मिनट तक|
  5. पारण का शुभ मुहूर्त होगा – 30 जुलाई सुबह 05:41 मिनट से लेकर सुबह 08:24 मिनट|
  6. द्वादशी तिथि का समापन होगा – सुबह 10:34 मिनट|

पदमिनी एकादशी पूजा विधि Padmini Ekadashi Vrat Puja Vidhi

एकादशी की सुबह स्नान के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। अब प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु को तिलक कर पीले पुष्प व अन्य सभी पूजन सामग्री अर्पित करे भगवन विष्णु को तुलसी दल या तुलसी पत्र डालकर भोग लगाएं. विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु मंत्रो का जाप आदि करे. अंत में भगवान विष्णु की आरती करें। अगले दिन द्वादशी तिथि पर ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद व्रत का पारणा करें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

पदमिनी एकादशी उपाय Padmini Ekadashi Upay 2023

  1. पद्मिनी एकादशी की शाम तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  2. इस दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर पूर्व दिशा की और मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।
  3. इस दिन जरूरतमंद लोगो को भोजन कराकर दान दक्षिणा देनी चाहिए.
  4. पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाने से कार्यो में सफलता प्राप्त होती है.
error: