Main Door Vastu Tips | सुबह घर का दरवाजा खोलते ही करे ये 1 काम

मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु उपाय Vastu For Entrance Gate

Main Door Vastu Tips | सुबह घर का दरवाजा खोलते ही करे ये 1 कामMain Door Vastu Tips – घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्व रखता है.वास्तु अनुसार अगर घर का मुख्य दरवाजा सही स्थिति में या सही दिशा में होता है। तो घर में सुख समृद्धि का आगमन बना रहता है.घर का मुख्य द्वार भी हमे कई तरह के दोषों से बचा सकता है। घर को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति दिलाने में मुख्य द्वार बहुत बड़ा योगदान रखता है। आज हम आपको कुछ ऐसे महाउपयो के बारे में बताने जा रहे है जो वास्तु अनुसार करने से व्यक्ति को बार बार परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और घर में हमेशा ही सुख समृद्धि बनी रहती है.तो चलिए जानते है जब सुबह उठकर हम दरवाजा खोलते हैं तो हमें कौन- कौन से ऐसे काम करने चाहिए, जिससे घर में मां धन लक्ष्मी का वास हो।

सुबह अपने घर का मुख्य द्वार खोलते ही दरवाजे के चौखट में थोड़ा थोड़ा जल जरूर डाले. अगर संभव हो तो गंगाजल से भी छींटा कर सकते है. इससे घर, में पवित्रता बनी रहती है.  और सुख समृद्धि आती है. और  मां लक्ष्मी का भी आपके घर में वास होता है।

अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। घर पर स्वास्तिक बनाते समय ध्यान रहे की स्वास्तिक हल्दी का बनाएं और सूर्योदय से पहले बनाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। और मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. साथ ही अपने घर की दीवारों में डूबता हुआ जहाज, या झरने जैसी तशवीर नहीं लगानी चाहिए. ये धन के जाने या धन के ना रूकने का सूचक माना जाता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

घर के मुख्य द्वार पर आप गणेश जी की तस्वीर जरूर लगाए. लेकिन ध्यान रखें ये तशवीर बाहर से ना लगाकर अंदर की ओर से लगाए. इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी। और आपके घर में हमेशा धन की बढ़ोत्तरी होगी।

घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक व आम के पत्तों को मौली में बांधकर लगा दें। ये हमेशा ही शुभ फल देता है। आप चाहे तो भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र की भी तोड़न बनाकर अपने घर के दरवाजे पर लगा सकते है.  वास्तु के अनुसार इस उपाय को करने से हमारे घर में खुशहाली बनी रहती है. और आर्थिक परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता.

error: