X

मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त 2025 Makar Sankranti Date Time 2025

मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2025 Makar Sankranti Kab Hai 2025

Makar Sankranti Date Time 2025 शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. ज्योतिष अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। इसीलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. आइये जानते है साल 2025 में मकर संक्रांति या उत्तरायण कब मनाया जायेगा, पुण्यकाल व महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन स्नान-दान का शुभ समय क्या है.|

मकर संक्रांति 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2025

  1. साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:30 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  3. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से प्रातःकाल 10:48 मिनट तक|

मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त Makar Sankranti Muhurat 2025

मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साल 2025 में मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट तक स्नान दान का शुभ मुहूर्त रहेगा|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तिल मिले जल से स्नान करे और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. इस दिन सूर्य पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का दान करना चाहिए और भगवान को तिल व खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए.

मकर संक्रांति महत्व makar sankranti importance

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव के घरजाते है यह पर्व पितापुत्र के मिलान को दर्शाता है मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होने का समय देवी देवताओं का शुभ समय होता है, सूर्य देव के उत्तरायण होते ही स्वर्ग के द्वार खुलते हैं. इस दिन किया गया गंगा स्नान जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति दिलाता है, ऐसी मान्यता है. की मकर संक्रांति के दिन तिल, जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल का दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है,

Related Post