रक्षाबंधन 11, 12 के शुभ मुहूर्त Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

रक्षाबंधन भद्राकाल का समय Rakhi 2022 Bhadrakaal Ka Samay  

Raksha Bandhan 2022 Shubh MuhuratRaksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल पूर्णिमा दो दिन होने के कारण रक्षाबंधन की डेट को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है. भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन के दिन इस बार विरोधाभास के साथ ही कई शुभ संयोग भी बन रहे है. कुछ लोग 11 अगस्त तो वही कुछ लोग 12 अगस्त को राखी का पावन पर्व मनाएंगे. ज्योतिष अनुसार ऐसा संयोग कई वर्षो के बाद बना है की रक्षाबंधन पर राखी बांधने का योग दो दिन है। आज हम आपको साल 2022 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा के समय और 11 और 12 अगस्त दोनों दिन राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में बताएँगे.

रक्षाबंधन पूर्णिमा तिथि और भद्रा का समय 2022 Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

  1. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 11 अगस्त को सुबह 10:38 मिनट|
  2. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट|
  3. भद्रा काल का समय होगा- 11 अगस्त सुबह 10:38 मिनट् रात्रि 8:51 मिनट पर|
  4. भद्रा पंच का समय होगा – 11 अगस्त शाम 5:17 से मिनट लेकर 06:16 मिनट तक|
  5. भद्रा मुख का समय होगा – 11 अगस्त 08 बजे।

रक्षाबंधन 11 अगस्त के मुहूर्त Rakshabandhan Shubh Muhurat 2022

  1. 11 अगस्त पूर्णिमा को चंद्रमा मकर राशि में होने के कारण भद्रावास स्वर्ग में है इसीलिए पूरा दिन रक्षाबंधन मनाने के लिए शुभ है.
  2. 11 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा – रात्रि 08:51 मिनट से रात्रि 09:13 मिनट तक|
  3. अभिजीत मुहूर्त होगा – दोपहर 12:06 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट तक|
  4. अमृत काल मुहूर्त होगा – शाम 06:55 मिनट से – रात्रि 08:20 मिनट तक|
  5. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 04:29 मिनट से 05:17 मिनट तक|
  6. 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा – सुबह 7:05 मिनट से पहले|

रक्षाबंधन 12 अगस्त के मुहूर्त Rakshabandhan Shubh Muhurat 2022

पंचांग के अनुसार 12 अगस्त शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि सुबह 7: 17 मिनट तक ही है 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:52 मिनट से शुरू होकर 7:05 मिनट तक ही है. कुछ मतानुसार उदयातिथि की पूर्णिमा होने के कारण 12 अगस्त का पूरा दिन शुभ है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

इस दिन सौभाग्य योग भी बन रहा है। ऐसे में बहनें 12 को सूर्यास्त से पहले किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। उदया तिथि में पूरे दिन राखी बांधना शुभ है। कोशिश करे की सूर्यास्त से पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सके.

error: