मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Kab Hai 2024
मकर संक्रांति 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2024
- साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी रात्रि 02:54 मिनट पर |
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 मिनट तक|
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य और पवित्र नदियों में स्नान दान का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य पूजा और गंगा जल से स्नान करे. संभव हो तो सूर्योदय से पहले उठकर तिल मिले जल से स्नान कर फिर सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है.
मकर संक्रांति का महत्व Makar Sankranti Importance
पौराणिक कथाओ के अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी है। जिस कारण यह पर्व पिता-पुत्र के मिलन का प्रतीक है. कुछ जगहों पर तो इसे नई फसल और नई ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू व अन्य मीठे पकवान बनाने की परंपरा है क्योकि ऐसी मान्यता है की इस समय ठंड का मौसम होता है और ऐसे में तिल व गुड़ से बने लड्डू स्वास्थ की दृस्टि से लाभदायक होते है इस दिन खिचड़ी बनाने, खाने और खिचड़ी का दान करने का भी खास महत्व है. माना जाता हैं की मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिती मजबूत होती है।