फाल्गुन पूर्णिमा 2020 कब है Phalgun Purnima Date Time Shubh Muhurat 2020

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Puja Vidhi Upay 2020

फाल्गुन पूर्णिमाफाल्गुन पूर्णिमा- पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखने का विधान है। कहा जाता है की जो भी इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की आराधना करता है तो उसके सभी दुखों का नाश होता है और उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको साल 2020 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की शुभ तिथि पूणा जा शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले एक महाउपाय के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2020 Magh Purnima Shubh Muhurat 2020

  1. साल 2020 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 9 मार्च सोमवार के दिन रखा जाएगा.
  2. पूर्णिमा तिथि आरम्भ होगी – 9 मार्च सोमवार सुबह 03:03 मिनट पर |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च मंगलवार 11:17 मिनट पर |
  4. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन भी किया जाता है।

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi

वैसे तो हर माह में आने वाली पूर्णिमा पर उपवास और पूजन की परम्पराये लगभग एकसमान हो होती है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प करे और विधिवत भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करे. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर शाम के समय चंद्र दर्शन तक उपवास और चंद्रमा की पूजा करने तक व्रत करे आज के इस दिन स्नान, दान और भगवान का ध्यान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है इसीलिए इस दिन लकड़ी व उपलों को एकत्रित कर हवन के बाद विधिपूर्वक होलिका दहन करना चाहिए.

फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व Importance of Phalgun Purnima Mehtva

कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को अंतिम पूर्णिमा भी कहा जाता है हर साल पहलगुन मॉस की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। बहुत से लोग इस दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाते हैं शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की जो भी लोग फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि का व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के साथ चंद्रमा की पूजा करते हैं, तो उन्हें मनोकामना पूर्ती का आशीर्वाद मिलता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

फाल्गुन पूर्णिमा महाउपाय Falgun Purnima Mahaupay

  1. शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की फाल्गुन पूर्णिमा का दिन धन की देवी लक्ष्मी जो को बहुत अधिक प्रिय है जिस कारण यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किये जाय तो व्यक्ति को जीवन भर सुख समृद्धि और उसके सारे कष्टों का निवारण हो जाता है. आइये जानते है ये महाउपाय क्या है.
  2. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान के बाद पीपल के पेड़ के नीचे माँ लक्ष्मी जी का पूजन करे. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की उत्पति महर्षि अत्रि और उनकी पत्नी अुसूया की संतान के रुप में फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन ही हुई थी। इसलिए यदि पूर्णिमा तिथि को चंद्रोदय की पूजा कर उन्हें जल का अर्घ्य दिया जाय तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
error: