मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2020 Makar Sankranti Kab Hai 2021
मकर संक्रांति 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2021
- साल 2021 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा|
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी प्रातःकाल 08:30 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
- मुहूर्त की कुल अवधि 09 घण्टे 16 मिनट्स की होगी|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी प्रातःकाल 08:30 मिनट से प्रातःकाल 10:15 मिनट तक|
- मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी|
मकर संक्रांति व्रत व पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान पुण्य और खिचड़ी बनाने का खास महत्व है इस दिन प्रातःकाल उठकर स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे और ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन तीर्थों में गंगा स्नान और दान करने से पुण्य फलो की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद ब्राह्मणों व गरीबों को कुछ न कुछ दान करे. विशेष रूप से इस दिन दान में आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल के लड्डू दिए जाते हैं इससे आपको शनि दोषो से मुक्ति मिलती है इसके बाद घर आकर सभी में तिल व गुड़ का प्रसाद वितरण करना चाहिए. भोजन में आज के दिन खिचड़ी जरूर बनाये.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
मकर संक्रांति का महत्व Makar Sankranti Importance
धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृश्टिकोण से अगर देखे तो मकर संक्रांति पर्व का खास महत्व है। प्राचीन कथाओ के अनुसार इस दिन सूर्य भगवान अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी है। जिस कारण यह पर्व पिता-पुत्र के इस अनोखे मिलन का प्रतीक है. कुछ जगहों पर तो नई फसल और नई ऋतु के आगमन के तौर पर भी मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाती है। इस पर्व के दौरान तिल और गुड़ से बने लड्डू व अन्य मीठे पकवान बनाने की परंपरा है। मान्यता है की इस समय ठंड का मौसम होता है इसीलिए इस दौरान तिल व गुड़ से बने लड्डू बनाये जाते है जो स्वास्थ की दृस्टि से लाभदायक होते है।