दशहरा शुभ योग 2022 Dussehra 2022 Date Time Puja Vidhi

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2022 

Dussehra 2022

Dussehra 2022  शास्त्रों के अनुसार दशहरा का पर्व अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर असत्य पर सत्य को विजय दिलाई थी, इसलिए इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल का दशहरा बहुत ही खास माना जा रहा है क्योकि इस बार दशहरे पर कई शुभ रहेंगे जिससे इसका महत्व कहीं अधिक रहेगा आज हम आपको साल 2022 में दशहरे की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, रावण दहन का सम्मय और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2022

  1. साल 2022 में विजयादशमी Dussehra 2022 दशहरे 5 अक्टूबर के दिन मनाया जायेगा.
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 4 अक्टूबर दोपहर 02:21 मिनट पर|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे |
  4. विजय मुहूर्त होगा- 5 अक्टूबर दोपहर 02:06 मिनट से 02:54 मिनट तक |
  5. अपराह्न पूजा का समय – दोपहर 01:18 मिनट से सायंकाल 03:42 मिनट|
  6. रावण दहन का शुभ समय – सूर्यास्त के बाद से रात 08:30 मिनट तक रहेगा।

दशहरा शुभ योग 2022 Dussehra Shubh Yog

Dussehra 2022  ज्योतिष अनुसार इस साल विजयदशमी पर तीन बेहद खास और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ये तीनों शुभ योग रवि, सुकर्मा और धृति योग हैं, जो इस दिन केमहत्वा को कहीं अधिक बढ़ाने वाले होंगे. इस योग में पूजा पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. इस दिन किसी भी चीज की खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है.

दशहरे के दिन क्या करे Dussehra Ke Upay

  1. मान्यता है कि इस दिन पूजास्थल में अष्टकमल या रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है.
  2. ज्योतिष अनुसार रावण दहन के बाद इसकी राख को किसी कागज में रखकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. विजयादशमी के दिन अस्त्र शास्त्रों की पूजा करने से शत्रुओ से छुटकारा मिलता है.
  2. विजयादशमी पर शमी के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है धार्मिक मान्यता है कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम ने रावण से युद्ध करने के पहले मां दुर्गा और शमी वृक्ष की पूजा की थी. इसके परिणाम स्वरूप लंका पर उन्हें विजय प्राप्त हुई, साथ ही अगर आप दशहरा के दिन प्रदोषकाल में शमी वृक्ष की उपासना करते है तो इससे आपको आरोग्य और धन प्राप्ति का वरदान मिलता है.
  3. विजयादशमी के दिन शमी की पत्तियां बॉटनी चाहिए इससे सुख, समृद्धि सौभाग्य और विजय का आशीर्वाद मिलता है.
  4. विजयदशमी के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाडूं दान करने से धन में वृद्धि होती है.
error: