भाई दूज 2022 में कब है 2022 Bhaidooj Date Time 2022

भाईदूज शुभ मुहूर्त पूजा विधि Bhaidooj puja Vidhi

Bhaidooj Date

Bhaidooj Date पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार विशेषकर भाई-बहनो के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है. भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। इस साल बहुत से लोगो में भैयादूज की तिथि को लेकर विरोधाभाष देखने को मिल रहा है आज हम आपको साल 2022 भाई दूज शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले एक जरूरी काम के बारे में बताएँगे.

भाईदूज शुभ मुहूर्त 2022 Bhaidooj Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में भाईदूज का पर्व 26 अक्टूबर बुधवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 26 अक्टूबर दोपहर 02:42 मिनट पर |
  3. द्वितीया तिथि समाप्त होगी – 27 अक्टूबर दोपहर 12:45 मिनट पर |
  4. भाई दूज तिलक अपराह्न शुभ मुहूर्त होगा – 26 अक्टूबर दोपहर 01:12 मिनट से सायंकाल 03:35 मिनट तक|
  5. इस साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया 26 अक्टूबर दोपहर से शुरू हो रही है जो 27 अक्टूबर की दोपहर को समाप्त होगी।
  6. ऐसे में इस बार 26 और 27 दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जा सकता है|

भाईदूज तिलक व पूजा विधि Bhaidooj Puja Vidhi 

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस खास दिन पर बहनें भाई को तिलक और उनकी सुख समृद्धि की कामना करती है. शास्त्रों के अनुसार भाईदूज के दिन भाई-बहिन दोनों को प्रातःकाल स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की थाल सजनी चाहिए जिसमे कुमकुम, चंदन, फल, फूल, मिठाई, सुपारी या सूखा नारियल आदि रख ले. सबसे पहले श्री विष्णु जी और गणेश जी की पूजा करे. अब शुभ मुहूर्त में भाई को चौक पर बिठाकर उनका तिलक करें. तिलक के बाद पान, सुपारी, बताशे, फूल, और नारियल भाई को देने चाहिए अब भाई की आरती कर ले. पूजा के बाद भाई को भी सामर्थय अनुसार बहिन को उपहार स्वरुप कुछ भेंट कर उनकी रक्षा का वचन देना चाहिए।

भाई दूज का महत्व Bhaidooj 2022 importance

Bhaidooj Date पौराणिक कथाओ के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमदेव की बहिन यमुना ने अपने भाई यमदेव को अपने घर बुलाकर आदर पूर्वक भोजन कराया था| कहा जाता है की इस कारण उस दिन नरकीय जीवों को यातना से मुक्ति मिली और वे तृप्त हुए. तभी से यह दिन यम द्वितीया के नाम से प्रसिद्ध हुआ. इस दिन यमुना तट पर यम की पूजा करने से भय से मुक्ति मिलती है इसीलिए भाईदूज के दिन बहिन के घर जाकर तिलक करवाना और भोजन करना बहुत ही शुभ होता है.

बहने जरूर करे ये काम Bhaidooj Do These Thing

  1. भाईदूज पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है इस दिन बहने भाइयो का तिलक कर उनकी सुख समृद्धि और लम्बी उम्र की कामना करती है
  2. ऐसा माना जाता है की इस शुभ तिथि पर बहनो को अपने घर पर भाइयो को भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहिए. इससे यमदेव प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामना पूरी करते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. बहन को भाई को तिलक करने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
  2. इस दिन किसी भूखे को भोजन करना शुभ होता है.
  3. भाईदूज की शाम बहनो को यमराज के नाम से चौमुखी दीया जलाकर घर के बाहर रखना चाहिए।
error: