महाशिवरात्रि शनि प्रदोष एकसाथ Maha Shivratri 2023 Shubh Yog  

शिवरात्रि शुभ योग उपाय Mahashivratri Shubh Yog 2023

Maha Shivratri 2023 Shubh Yog  शास्त्रों में प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है दोनों ही खास दिनों में व्रत एवं भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और कई प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दिनशानि त्रयोदशी का संयोग बनने से भोलेनाथ की पूजा का विशेष फल मिलेगा. आइये जानते है महाशिवरात्रि और शनि प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में|

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Maha Shivratri Date Time 2023

  1. साल 2023 में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फ़रवरी शनिवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 18 फ़रवरी रात्रि 08:02 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 19 फ़रवरी सायंकाल 04:18 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 19 फ़रवरी सुबह 12:09 मिनट से 01:00 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 19 फ़रवरी सुबह 06:56 मिनट से सायंकाल 03:24 मिनट|

शनि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त Shani Pradosh Vrat 2023 Shubh Muhurat

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ होगी – 17 फरवरी 2023 रात्रि 10:16 मिनट पर
  2. फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन होगा – 18 फरवरी 2023, सायंकाल 06:32 मिनट पर
  3. ऐसे में शनि प्रदोष व्रत 18 फरवरी 2023 को रखा जाएगा।
  4. शनि प्रदोष पूजा मुहूर्त होगा – शाम 06:45 बजे से रात्रि 09:01 बजे तक

महा शिवरात्रि और शनि प्रदोष व्रत क्या करे Maha Shivratri Pradosh Vrat

  1. महा शिवरात्रि और शनि प्रदोष व्रत के इस शुभ संयोग में भगवान शिव का अभिषेक करते समय काले तिल जल में मिला दें और शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करते हुए महादेव का अभिषेक करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. इस अद्भुद संयोग में शिव चालीसा के साथ ही शनि चालीसा का भी पाठ करें. ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है.
  2. शनि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को 108 बेलपत्र और पीपल वृक्ष के पत्ते अर्पित करें.
  3. इस दिन उड़द दाल, अन्न, धन या फिर वस्त्र का दान करना चाहिए इससे शनि दोष से जुड़ी समस्या दूर होती है.
  4. कई सालो बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे प्रदोष व्रत के संयोग पर महादेव का पंचामृत यानी दूध, गंगाजल, केसर, शहद और जल से अभिसेक करना ना भूले इससे महादेव प्रसन्न होते है और मनोकामना पूरी करते है.
error: