पौष पूर्णिमा 2021 Pausha Purnima 2021 Date Time Puja Upay

पौष पूर्णिमा पूजा विधि व उपाय Pausha Maas Purnima Puja Vidhi Upay 2021

पौष पूर्णिमा 2021 पौष पूर्णिमा 2021 – शास्त्रों में पौष माह की पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व माना जाता है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं. इस दिन स्नान दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. इस बार साल 2021 में पौष पूर्णिमा के दिन गुरु पुष्य  योग, प्रीति योग, शुभ योग और स्वार्थसिद्धि अमृत योग बन रहा है। जो की पूजा पाठ की दृष्टि से बेहद लाभकारी होगा. आज हम आपको साल 2021 पौष मास पूर्णिमा तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन बनने वाले महासंयोग में किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Pausha Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में पौष पूर्णिमा 28 जनवरी गुरुवार के दिन है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 28 जनवरी सुबह 01:17 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 जनवरी रात्रि 12:45 मिनट पर|

पौष पूर्णिमा पूजा विधि Pausha Purnima puja vidhi

पौष माह सूर्यदेव को समर्पित होता है इसीलिए इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर सबसे पहले सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. अब घर के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर धूप दीप जलाये फिर भगवान को नैवेद्य व फल अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर ले. अब रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करें और अगले दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

पौष पूर्णिमा उपाय Pausha Purnima Upay 

  1. शास्त्रों की माने तो पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है क्योकि चावल का संबंध चंद्रमा से होता है और पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
  2. पूर्णिमा के इस शुभ योग में भगवान सत्यनारायण व्रत की कथा जरूर सुने.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. आज के दिन घर के मेनगेट पर आम के पत्तों की तोरण बांधने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
  2. पौष पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करे इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  3. यदि आप आर्थिक लाभ प्राप्त करना चाहते है तो पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करे इससे माता महालक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है.
error: