सावन शिवरात्रि शुभ योग 2022 July Shivratri Date Time 2022

सावन शिवरात्रि व्रत कब है Masik Shivratri in July 2022

July Shivratri Date Time 2022July Shivratri Date Time 2022 सावन शिवरात्रि का भगवन शिव के भक्तो के लिए वही महत्व है जो फाल्गुन के महीने आने वाली महाशिवरात्रि का होता है वैसे तो सालभर में 12 शिवरात्रि आती है लेकिन इनमें सावन की शिवरात्रि बहुत खास मानी जाती है शास्त्रों के अनुसार सावन की शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी अधिक मना जाता है है क्योंकि सावन का पूरा महीना शिव को समर्पित है इस बार सावन शिवरात्रि 26 जुलाई को शुभ योगो में पड़ने के कारण और भी जयादा ख़ास होगी. इस दिन दूसरा मंगलागौरी व्रत भी रखा जायेगा. तो आइये जानते है 2022 में सावन शिवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मनोकामना पूरी करने के लिए इस शुभ योग में किये जाने वाले उपाय क्या है.

सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022 Sawan Shivratri Dates 2022

  1. साल 2022 सावन शिवरात्रि का व्रत 26 जुलाई मंगलवार को रखा जायेगा |
  2. सावन कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ होगी – 26 जुलाई सायंकाल 06:46 मिनट पर|
  3. सावन कृष्ण चतुर्दशी समाप्त होगी – 27 जुलाई रात्रि 09:11 मिनट पर |
  4. निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त होगा- 26 जुलाई रात्रि 12:01 मिनट से रात्रि 12:47 मिनट तक |
  5. सावन शिवरात्रि के दिन अभिषेक का शुभ मुहूर्त होगा – 26 जुलाई शाम 07:24 मिनट से रात 09:28 तक|
  6. व्रत के पारण का शुभ समय होगा- 27 जुलाई सुबह 06:08 मिनट से शाम 3:32 मिनट तक|

सावन शिवरात्रि शुभ योग 2022 Sawan shivratri shubh yog

शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भगवन शिव सृस्टि का सञ्चालन करते है और धरती पर शिवलिंग रूप में साक्षात् विराजते है इसीलिए सावन शिवरात्रि पर शिव पूजा महाशिवरात्रि की तरह ही फलदायी मानी जाती है. साल 2022 में सावन शिवरात्रि के दिन यानि 26 जुलाई मंगलवार के दिन व्याघात और हर्षण योग के साथ दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जायेगा ये योग भगवन शिव को प्रसन्न करने के साथ ही माता गौरी को प्रसन्न करने के लिए भी खास होगा.

सावन शिवरात्रि पूजा विधि Masik Shivratri Puja Vidhi

July Shivratri Date Time 2022  मान्यता है की सावन शिवरात्रि का व्रत करने से भक्तो को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प करे और सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल या स्वच्छ जल, शुद्ध घी, दूध, शक़्कर, शहद, दही आदि से रुद्राभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाकर पूरे शिव परिवार की विधिवत पूजा करें. शिवलिंग पर अक्षत, बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाकर धुप दीप जलाये. पूजन सामग्री चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय का मंत्र का करते रहे. अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करे.

सावन शिवरात्रि उपाय Sawan shivratri  mahaupay

  1. मान्यता है की भगवान शिव जलाभिषेक करने से जल्दी प्रसन्न होते है इसीलिए सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत से उनका जलाभिषेक करे.
  2. सावन शिवरात्रि पर शिवजी को इत्र अर्पित करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी को पूजा के समय हरे रंग के वस्त्र धारण कर शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें और हर बेल पत्र के साथ “नमः शिवाय” का जाप करते जाय इससे मनोकामनाएँ पूरी होती हैं.
  2. इस दिन भगवान शिव का ठन्डे दूध मिले जल में काले तिल व जौ डालकर अभिषेक करने से सफलता की प्राप्ति होती है.
  3. मान्यता है की सावन शिवरात्रि पर पति पत्नी मिलकर शिवलिंग पर जलधारा अर्पित कर गुलाब के फूलों की माला शिव गौरी को चढ़ाते है तो उन्हें वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है.
  4. सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक कर 11 घी का दीपक जलाने से करियर में सफलता मिलती है.
error: