होली की अग्नि में दाल दे 1 चीज होगी धन प्राप्ति Holika Dahan 2021 Shubh Yog 

होलिका दहन उपाय Holika dahan niyam

Holi Holika Dahan 2021 Shubh Yog Holi Holika Dahan 2021 Shubh Yog – होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. दो दिनों के इस पर्व में पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली मनाई जाती है इस बार की होली कई शुभ योगो में आने के कारण बाद ख़ास रहेगी. इस साल होली के दिन ध्रुव योग, सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग के साथ ही ग्रहो के भी अद्भुद योग बनेगे. मना जा रहा है की यदि इन योगो में कुछ उपाय किये जाय तो व्यक्ति को सुख समृद्धि धन यश मान सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है तो आइये जानते है इस शुभ योगो में किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में.

होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2021

  1. 2021 में 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
  2. होलिका दहन 28 मार्च शाम 06:37 मिनट से शाम 08:56 मिनट तक किया जायेगा.
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 28 मार्च प्रातःकाल 03:27 मिनट पर |
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च प्रातःकाल 12:17 मिनट पर |

होलिका दहन विधि व उपाय Holika Pujan Vidhi

मान्यताओं के अनुसार रंगो के इस त्यौहार में होलिका दहन बेहद अहम् होता है होलिका दहन के दिन जिस स्थान पर आपको होलिका दहन करना है उस स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर ले अब उस स्थान पर सूखे उपले, घास और सूखी लकड़िया रखे. होली पूजन के दिन शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और होलिका पूजन से पहले होलिका की अग्नि में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और कच्चा सूत होलिका के चारो ओर लपेटते जाय इसके बाद होलिका दहन करे.

आइये अब अंत में जान लेते है उस उपाय के बारे में जो शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.

  1. यदि आपके जीवन में कई समय से किसी भी तरह की आर्थिक समस्या या परेशानी है तो होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में रोली, लौंग और बतासे अर्पित करे माना जाता है की इस उपाय से आपको आर्थिक लाभ के योग बनते है
  2. होलिका दहन पर होलिका पूजन के बाद होलिका की अग्नि में नारियल और सुपारी अर्पित करने से आरोग्य की प्राप्ति और संकटो को दूर करने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. वे जातक जो जीवन में सफलता पाना चाहते है तो शास्त्रों के अनुसार यदि वे होलिका दहन की अग्नि में पीली सरसो के दाने अर्पित करते है तो उन्हें इस उपाय से सफलता और शीघ्र विवाह के योग बन सकते है.
  2. यदि आप होलिका दहन के समय परिक्रमा करते हुए होलिका की अग्नि में चना, मटर, गेहूं, अलसी के बीज अर्पित करते है तो माना जाता है की इस उपाय से धन लाभ होता है.
error: