होली 2024 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holi 2024 Holika Dahan Time

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2024

Holi 2024 Holika Dahan TimeHoli 2024 Holika Dahan Time होली का त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन के अगले दिन रंगवाली होली खेली जाती है। शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कुछ नियम बताये गए है. जिनका पालन करने पर शुभ फलो की प्राप्ति होती है आइये जानते है इस बार होलिका दहन कब है, रंगवाली होली कब है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्राकाल का समय और होलिका पूजन विधि के बारे में|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी|
  2. 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर|
  5. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|
  6. होलिका दहन के दिन भद्रा का समय – 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट|

इस समय ना करे होलिका दहन Holika Dahan Time

शास्त्रों की माने तो होलिका दहन भद्राकाल में कभी नहीं करना चाहिए. भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सबसे शुभ मानी जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट तक है ऐसे में होलिका दहन का भद्रा रहित शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक का होगा.

होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और होलिका दहन वाले स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके होलिका और प्रह्लाद का पूजन करे. सबसे पहले होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

error: