महाशिवरात्रि शुभ योग 2021 Maha Shivratri 2021 Date Time Shubh Yog 

महाशिवरात्रि कब है Maha Shivratri Kab Hai 2021

महाशिवरात्रि शुभ योग 2021महाशिवरात्रि शुभ योग 2021- भगवान् शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. हिंदी पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. इस तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था साल 2021 में महाशिवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है जो की शिव भक्ति और शिव कृपा पाने के लिए बेहद ख़ास होगा आज हम आपको साल 2021 महाशिवरात्रि पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि, और शुभ योग में किये जाने वाले महाउपाय के बारे में बताएँगे.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021 Maha Shivratri Date Time 2021

  1. साल 2021 में महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च गुरुवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी 11 मार्च 02:39 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी 12 मार्च शाम 03:02 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा 11 मार्च रात्रि 12:06 मिनट से 12:55 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि पारण का समय होगा – 12 मार्च सुबह 06:34 मिनट से शाम 03:02 मिनट तक|

महाशिवरात्रि शुभ योग 2021 Maha Shivratri Shubh Yog 2021

साल 2021 में महाशिवरात्रि पर कल्याणकारी शिवयोग का निर्माण होगा इसके बाद इसी दिन कार्यो में सिद्धि दिलाने वाल सिद्ध योग शुरू हो जायेगा शास्त्रों के अनुसार शिव योग को स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त है की इस योग में पूजा पाठ व मांगलिक कार्य सफल होते है और कार्यो में सफलता मिलती है. साथ ही इस दिन घनिष्ठा नक्षत्र और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा।

महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2021

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प ले. इसके बाद विधि-विधान के अनुसार शुभ मुहूर्त में शिवरात्रि का पूजन करे. हालाँकि रात्रि के चारों प्रहरों में से अपनी सुविधानुसार यह पूजन किया जा सकता है. सबसे पहले कच्चे दूध या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करे और बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप अर्पित करे. भगवान् शिव की पूजा के समय शिवपंचाक्षर मंत्र यानी ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहे. पूजा में महादेव को केसर युक्त खीर का भोग लगाए और अंत में शिव आरती और परिक्रमा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहिए.

महाशिवरात्रि व्रत उपाय Maha Shivratri Upay

महाशिवरात्रि पर किये कुछ उपाय व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाते है शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की किसी भी शुभ योग में किये गए कार्य या उपाय कभी भी निष्फल नहीं होते तो आइये जानते है साल 2021 महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योगो में कौन से उपाय किये जा सकते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. भोलेनाथ को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। यदि महाशिवरात्रि पर शिवजी को मात्र बेलपत्र चढ़ा दिए जाय तो इससे सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है.
  2. शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि शुभ योग में शिवलिंग का जल से अभिषेक करने पर सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  3. महाशिवरात्रि शुभ योग में शिव जी को धतूरा, आंक का फूल, बेर अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते है.
  4. महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को अक्षत् जरूर अर्पित करे इससे शिव जी प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करते है.
  5. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करने पर आरोग्य की प्राप्तिहोती है.
error: