दीपावली धनतेरस के दिन क्या खरीदे Diwali Dhanteras 2021 Shopping Tips

धनतेरस क्या खरीदे Dhanteras Kab Hai 2021

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. यह दिवाली के पांच महापर्वो में से पहला पर्व है धनतेरस के साथ ही दिवाली पर्व की शुरुवात होती है. साल 2021 में धनतेरस का पर्व 2 नवंबर मंगलवार के मनाया जायेगा. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है। धनतेरस पर धातु की कोई वस्तु या कोई बर्तन व आभूषण खरीदने से घर के धन संपदा में वृद्धि होती है दोस्तों आज हम जानेगे की धनतेरस के खास दिन कौन सी ऐसी पांच चीजें है जिनको खरीदना शुभ नहीं माना जाता है और ऐसी चीजों के बारे में भी जानेगे जिनको खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है.

लक्ष्मी-गणेश 

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीद कर घर लाना शुभ होता है. मान्यता है कि धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा को खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की अनुकंपा बनी रहेगी और धन संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। धनतेरस पर मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं।

गोमती चक्र

गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र को पवित्र माना गया है। धनतेरस पर गोमती चक्र को घर लाने से धन-समृद्धि, सुख वैभव, सेहत और सफलता प्राप्त होती है।

बर्तन 

धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदना बहुत शुभ होता है. हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन स्टील, लोहे या प्लास्टिक के बर्तन न खरीदें, बल्कि धनतेरस के दिन तांबे या पीतल से बने बर्तन खरीदें और उन्हें घर की पूर्व की दिशा में रखें।

साबुत धनिया 

साबुत धनिया धन का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है की यदि धनतेरस के शुभ दिन पर आप साबुत धनिये के बीज खरीदकर घर लाते है तो यह बहुत ही शुभ परिणाम देता है धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर दीपावली की रात इस धनिये को लक्ष्मी पूजन के समय पूजास्थल में रखकर पूजा करनी चाहिए और दिवाली के अगले दिन धनिये के इन बीजो को गमले या घर के बगीचे बौ दे.कहा जाता है की ये साबुत धनिया जितना हरा भरा होता है आर्थिक स्थिति भी उतनी ही फलती फूलती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

झाडू 

मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी जी का वास माना जाता है धनतेरस के दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ होता है. झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर कर घर की सुख समृद्धि में वृद्धि करता है. यदि आप धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू खरीदकर लाते है तो इससे व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

एल्युमिनियम व स्टील ना खरीदें

धनतेरस के दिन आपको एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम के बने बर्तन या कोई अन्य सामान खरीदने से घर में दरिद्रता का वास होता है। क्योकि ज्योतिषशास्त्र अनुसार एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है.

लोहा न खरीदें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोहा शनि की कारक वस्तु है। ऐसे में इस शुभ दिन पर लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं होता. मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु की खरीदती नहीं करनी चाहिए.

प्लास्टिक ना खरीदें

ज्योतिष अनुसार प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाता है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की वस्तु लेकर आएंगे तो इससे घर में धन के स्थायित्व में कमी आती है।

कांच का सामान ना ख़रीदे

धनतेरस के शुभ दिन पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष अनुसार शीशे या कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। इसलिए कांच की कोई भी नई चीजें धनतेरस पर घर नहीं लानी चाहिए।

चीनीमिट्टी का सामान का खरीदें

धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी या बोनचाइना से बनी वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी का सामान खरीदना भी अशुभ होता है।

error: