होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023
होली 2023 शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2023
- साल 2023 में होली 7 और 8 मार्च को है |
- 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
- भद्रा काल का समय होगा – 6 मार्च को सायंकाल 04.48 मिनट से 7 मार्च को सुबह 05.14 मिनट तक|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |
होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi
होलिका दहन के दिन स्नानके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे. अब होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.
इस समय ना करे होलिका दहन Holika Dahan Time
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्राकाल में कभी नहीं करना चाहिए. भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा 6 मार्च को सायंकाल 04.48 मिनट से 7 मार्च को सुबह 05.14 मिनट तक ही है 07 मार्च को होलिका दहन वाले दिन सुबह ही भद्रा समाप्त हो रही है इसीलिए होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा.