भाई दूज 2023 में कब है Bhaidooj Yam Dwitiya 2023 Date

भाईदूज शुभ मुहूर्त पूजा विधि Bhaidooj puja Vidhi

Bhaidooj Yam Dwitiya 2023 DateBhaidooj Yam Dwitiya 2023 Date पंचांग के अनुसार भाई दूज का पर्व कार्तिक मास में दिवाली के बाद मनाया जाता है. यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है। इसे भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। इस साल भाईदूज दो दिन मनाया जायेगा. आइये जानते है साल 2023 में भाई दूज की सही तारीख, भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष कार्य क्या है|

भाईदूज शुभ मुहूर्त 2023 Bhaidooj Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में भाईदूज का पर्व 14 नवंबर और 15 नवंबर दो दिन मनाया जायेगा|
  2. द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 14 नवंबर दोपहर 02:36 मिनट पर |
  3. द्वितीया तिथि समाप्त होगी – 15 नवंबर दोपहर 01:47 मिनट पर |
  4. भाई दूज तिलक अपराह्न शुभ मुहूर्त होगा – 14 नवंबर दोपहर 01:10 मिनट से सायंकाल 03:19 मिनट तक|
  5. इस साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया 14 नवंबर दोपहर से शुरू होकर 15 नवंबर की दोपहर तक है ऐसे में
  6. इस बार भाई दूज का पर्व 14 नवंबर और 15 नवंबर दोनों ही दिन मनाया जा सकता है|

भाईदूज तिलक व पूजा विधि Bhaidooj 2023

भाई दूज के दिन बहनें भाई को तिलक कर उनकी सुख समृद्धि की कामना करती है. इस दिन भाई-बहिन दोनों को प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की थाल सजानी चाहिए जिसमे कुमकुम, चंदन, फल-फूल, मिठाई, सुपारी या सूखा नारियल रखे. सबसे पहले प्रथम पूज्य गणेश जी और फिर भगवान विष्णु की पूजा करे. अब शुभ मुहूर्त में भाई को चौक पर बिठाकर उनका तिलक करें. तिलक के बाद पान, सुपारी, बताशे, फूल, और नारियल भाई को देने चाहिए अब भाई की आरती कर ले. पूजा के बाद भाई को भी सामर्थय अनुसार बहिन को उपहार स्वरुप कुछ भेंट कर उनकी रक्षा का वचन देना चाहिए।

भाई दूज का महत्व Bhaidooj 2023 importance

शास्त्रों केअनुसार भैयादूज का पर्व भाई बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है. पौराणिक कथाओ के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन यमदेव की बहिन यमुना ने अपने भाई यमदेव को अपने घर बुलाकर आदर पूर्वक उन्हें भोजन कराया था| जिस कारण उस दिन नरकीय जीवों को यातना से मुक्ति मिली और वे तृप्त हुए. तभी से यह दिन यम द्वितीया के नाम से प्रसिद्ध हुआ. कहते है की इस दिन यमुना तट पर यम पूजन से भय से मुक्ति मिलती है और भाइयो को बहिन के घर जाकर तिलक करवाने व भोजन करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है|

बहने जरूर करे ये काम Bhaidooj Do These Thing

  1. शास्त्रों के अनुसार इस दिन बहनो को कुछ विशेष कार्य करने चाहिए इससे भाई बहिन दोनों के जीवन में सुख सौभाग्य बढ़ता है.
  2. इस दिन भाइयो का तिलक जरूर करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. ऐसा माना जाता है की इस शुभ तिथि पर बहन को भाइयो को अपने घर पर बुलाकर तिलक और भोजन करवाना शुभ होता है.
  2. भाई को तिलक करने और भोजन करवाने के बाद ही खुद भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  3. आज के दिन किसी जरूरतमंद या भूखे को भोजन करना शुभ होता है.
  4. भाईदूज की शाम सभी बहनो को घर के बाहर यमराज के नाम से चौमुखी दीपक जलाना चाहिए.
error: