अक्षय आँवला नवमी 2021 Akshay or Amla Navami 2021 Date

अक्षय आँवला नवमी कब है 2021 Akshay or Amla Navami Pooja Vidhi

Akshay or Amla Navami 2021 DateAkshay or Amla Navami 2021 Date आँवला नवमी या अक्षय नवमी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती हैं. यह पर्व दिवाली के बाद आता हैं. इस दिन दान-धर्म का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से दान का पुण्य फल वर्तमान के साथ साथ अगले जन्म में भी मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है. आज हम आपको साल 2021 कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाये जाने वाले अक्षय नवमी पर्व की सही तिथि पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस व्रत के नियमो के बारे में बताएँगे.

अक्षय आँवला नवमी 2021 शुभ मुहूर्त Akshay or Amla Navami Date Time Shubh Muhurat 2021

  1. साल 2021 में अक्षय आँवला नवमी का व्रत 12 नवम्बर शुक्रवार के दिन रखा जाएगा.
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ – 12 नवम्बर प्रातःकाल 05:51 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त – 13 नवम्बर प्रातःकाल 05:31 मिनट पर|

अक्षय आँवला नवमी पूजा विधि Akshay or Amla Navami Puja Vidhi

आवला नवमीं के दिन प्रात: स्नान के बाद पूरे विधि-विधान के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। सबसे पहले आंवला वृक्ष के नीचे साफ-सफाई कर ले अब आंवले के वृक्ष पर जल व दूध चढ़ाकर सिंदूर, हल्दी-चावल व फल फूल अर्पित करें। इसके बाद घर में बनाये प्रसाद का भोग लगाएं और आंवला पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। पेड़ के नीचे बैठकर कुछ देर तक भगवान विष्णु का ध्यान करें इसके बाद आवंला नवमी व्रत कथा सुने या पढ़े. आज के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना चाहिए अगर यह संभव ना हो तो आंवला खाएं।

अक्षय नवमीं का महत्व Akshay or Amla Navami importance

शास्त्रों में आंवला, पीपल, वटवृक्ष, शमी, आम और कदम्ब के वृक्षों का बहुत अधिक महत्व माना गया है कहते है की इन वृक्षों की पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष का पूजन कई यज्ञों के बराबर शुभ फल देने वाला बताया गया है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

 अक्षय नवमीं नियम Akshay or Amla Navami niyam

  1. कार्तिक मास में स्नान दान का बहुत महत्व होता है इसीलिए अक्षय नवमी के दिन स्नान करने से अक्षय फल मिलता है।
  2. इस दिन स्नान, पूजन, तर्पण और अन्न दान करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है।
  3. अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का नियम बताया गया है इसकी पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
  4. इस दिन आवलें के वृक्ष के नीचे दीया जलाना चाहिए और वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधना चाहिए.
  5. इस दिन पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने से शुभ फल मिलते हैं।
  6. किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ होता है.

 

error: