कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण Chandra Grahan 2022 Date Time

साल का आखिरी चंद्रग्रहण कब लगेगा 2022 Chandra Grahan kab Lagega

Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022  शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है. साल 2022 में कार्तिक पूर्णिमा 7 और 8 नवंबर दो दिन रहेगी. ज्योतिष की माने तो इस साल 8 नवंबर के दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने वाला है ऐसे में देव दीवाली 7 नवंबर को मनाई जाएगी. ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे शुभ नहीं माना जाता है इस दौरान जहाँ कुछ नियमो का पालन करना होता है तो वही कुछ विशेष उपाय से जीवन में समृद्धि आती है आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे साल के आखिरी चंद्रग्रहण के सूतक काल का समय और इस दौरान किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Kartik purnima 2022

  1. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 7 नवंबर सायंकाल 04:15 मिनट पर|
  2. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 8 नवंबर सायंकाल 04:31 मिनट पर|
  3. साल 2022 में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 7 नवंबर मंगलवार को रखा जायेगा क्योकि 8 नवंबर को चंद्रग्रहण है|
  4. कार्तिक पूर्णिमा का स्नान व दान 8 नवंबर के दिन किया जायेगा|

चंद्रग्रहण व सूतक काल समय Chandragrahan Date Time 2022

  1. साल 2022 का दूसरा व अंतिम चन्द्रग्रहण 8 नवंबर मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा और देव दिवाली के दिन लगेगा.
  2. भारतीय समय अनुसार ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5:32 से शुरू होकर शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
  3. ग्रहण का सूतक काल करीब 9 घंटे पहले 8 नवंबर प्रातःकाल 09:21 मिनट से लेकर सायंकाल 06:18 मिनट पर समाप्त होगा.
  4. यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो भारत में भी देखा जा सकेगा.

चंद्रग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Chandragrahan Kahan Kahan Dikhega

8 नवंबर को लगने वाला यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में दिखाई देगा. इसके अलावा ग्रहण अन्य देशो में एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा हालांकि भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में दिखाई देगा.

पूर्णिमा पर ग्रहण के बाद जरूर करे ये काम Purnima Chandragrahan Upay 

धार्मिक दृष्टि से पूर्णिमा तिथि बहुत अधिक खास मानी जाती है यह तिथि भगवान विष्णु व माँ लक्ष्मी को बेहद प्रिय है इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है ऐसे में शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद यदि कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को ग्रहण के नकारात्मक बरभाव से मुक्ति के साथ ही धन एस्वर्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है इस दिन कौन से कार्य करने चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले पानी में गंगाजल और तुलसी मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  2. पूजास्थल पर रखी देवी-दवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर ले.
  3. ग्रहण खत्म होने के बाद गेहूं, तिल, गुड़, अन्न या पैसा आदि का दान करना उपयुक्त चाहिए.
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने की प्रथा है ग्रहण समाप्त होने के बाद जल में दीपदान करें।
  5. आज के दिन पीपल के वृक्ष में माँ लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में सुबह-शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना न भूलें।
  6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद चन्द्रमा को गंगालजल मिले जल का अर्घ्य देकर खीर, मिश्री व मखाने का भोग लगाना चाहिए।
error: