होली 2023 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holi 2023 Holika Dahan Time

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holi 2023 Holika Dahan TimeHoli 2023 Holika Dahan Time होली रंगो का त्यौहार है जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन कियाजाता है. होलिका दहन के अगले दिन रंगवाली होली खेली जाती है। शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कुछ नियम बताये गए है. जिनका पालन करने पर शुभ फलो की प्राप्ति होती है आइये जानते है इस बार होलिका दहन कब है, रंगवाली होली कब है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्राकाल का समय और होलिका पूजन विधि के बारे में|

होली 2023 शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में होली 7 और 8 मार्च को है |
  2. 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
  4. भद्रा काल का समय होगा – 6 मार्च को सायंकाल 04.48 मिनट से 7 मार्च को सुबह 05.14 मिनट तक|
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |

होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi

होलिका दहन के दिन स्नानके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे. अब होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

इस समय ना करे होलिका दहन Holika Dahan Time

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्राकाल में कभी नहीं करना चाहिए. भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा 6 मार्च को सायंकाल 04.48 मिनट से 7 मार्च को सुबह 05.14 मिनट तक ही है 07 मार्च को होलिका दहन वाले दिन सुब​ह ही भद्रा समाप्त हो रही है इसीलिए होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा.

error: