वास्तुअनुसार होली पर चुने लकी कलर Holi 2020 lucky Color by Astrology
लाल रंग Red Color Holi Vastu Tips
लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है इसलिए शक्ति पूजा में लाल रंग और लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषीय दृस्टि से देखे तो इस रंग के इस्तेमाल से साहस और पराक्रम के स्वामी मंगल प्रसन्न रहते है। यदि आप लाल रंग से होली खेलते है तो आपके स्वास्थ्य, एनर्जी और यश में वृद्धि होती है। भूमि से जुड़े कार्य करने वाले लोगो के लिए लाल रंग से होली खेलना बेहद ही शुभ होता है.
पीला रंग Yellow Color Holi Vastu Tips
पीला रंग विष्णु जी को बेहद प्रिय है ये रंग अहिंसा, प्रेम, आनंद और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष अनुसार पीला रंग व्यक्ति के मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। मान्यता है यह रंग व्यक्ति में सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को निखारने वाला होता है पीले रंग से होली खेलने और होली के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
नारंगी रंग Orange Color Holi Vastu Tips
नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, प्रेम और आनंद का प्रतीक माना जाता है. होली में नारंगी रंग के प्रयोग से मंगल और वृहस्पति दोनों ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है होली खेलने में यदि इस रंग का इस्तेमाल किया जाय या इस रंग के वस्त्र पहनकर होली खेली जाय तो इससे लाइफ में पाजिटिविटी बढ़ती है.
नीला रंग Blue Color Holi Vastu Tips
वास्तुअनुसार नीला रंग पानी और अकाश का प्रतिनिधित्व करता है यह रंग महादेव के शरीर का होता है जिस कारण उन्हें नीलकंठ कहा जाता है वास्तुअनुसार यदि होली पर नीले रंगो का प्रयोग या नीले रंग से होली खेली जाय तो माना जाता है की इससे व्यक्ति को पारदर्शी, करुणामय और उच्च विचार का लाभ मिलता है साथ ही नीले रंग से होली खेलने पर व्यक्ति को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.
हरा रंग Green Color Holi Vastu Tips
हरा रंग सुख समृद्धि, प्रेम, दया, प्रकृति और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है की हरे रंग बुध की कृपा बनाये रखने में मदद करता है इसके अलावा इस रंग की एक ओर खास बात है की ये गुस्से को कम कर व्यक्ति को शांति प्रदान करता है. जिन लोगो को अधिक गुस्सा या जिन लोगो के बीच मनमुटाव जैसी स्तिथि हो तो उन्हें इस होली हरे रंग से होली खेलनी चाहिए ये रंग उनके जीवन में खुशिया और प्यार को बढ़ा सकता है.
बैंगनी रंग Violet Color Holi Vastu Tips
बैंगनी रंग आत्मसम्मान और संतुलन का प्रतीक माना जाता है और साथ ही मासूमियत को दर्शाता है। वास्तु अनुसार यदि इस रंग से होली खेली जाय या होली के दिन बैगनी रंग के वस्त्रो का प्रयोग किया जाय तो यह रंग व्यक्ति के जीवन में शुभता को बढ़ाने के साथ ही लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020
गुलाबी रंग Pink Color Holi Vastu Tips
ज्योतिष अनुसार गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है। वे लोग जो जीवन में जीवन में प्यार और रोमांस की चाट रखते है उनके लिए होली में गुलाबी रंग से होली खेलना या इन रंगो का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ होता है मान्यता है की गुलाबी रंग से होली खेलने वाले लोग मन से मजबूत और हर मुश्किल का सामना डटकर करने वालो में से एक होते है.