नवरात्रि जानें दशहरा शुभ मुहूर्त 2021 Navratri Durga Puja Dushhara 2021
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2021 Shardiya Navratri 2021 Muhurat
- साल 2021 में शारदीय नवरात्रि महाष्टमी 13 अक्टूबर, नवमी तिथि 14 अक्टूबर और दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जायेगा|
- अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 12, अक्टूबर को रात्रि 09:49 मिनट पर|
- अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 13, अक्टूबर को रात्रि 08:09 मिनट पर|
- नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 13, अक्टूबर रात्रि 09:07 मिनट पर|
- नवमी तिथि समाप्त मिनट पर- 14, अक्टूबर रात्रि 06:52मिनट पर |
दशहरा शुभ मुहूर्त 2021 Shardiya Navratri Dushhara 2021
- साल 2021 में दशहरे या विजय दशमी का पर्व 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा|
- दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 14 अक्टूबर गुरुवार को शाम 06:52 मिनट पर |
- दशमी तिथि समाप्त होगी – 15 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 06:02 मिनट पर |
- विजय दशमी का त्योहार 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
- दशहरा के दिन विजय मुहूर्त होगा – 15 अक्टूबर दोपहर 02:02 मिनट से दोपहर 02:48 मिनट तक |
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
कन्या पूजन मुहूर्त Shardiya Navratri Kanya pujan 2021
नवरात्रो में कन्या पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि मां आदिशक्ति की उपासना का पर्व है और कन्याओं को मां दुर्गा का ही एक स्वरुप माना जाता है। कन्या पूजन में 02 से 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करने की मान्यता है दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजा करने से व्यक्ति की हर मनकामना पूरी होकर उसे माँ का आशीर्वाद मिलता है. शास्त्रों के अनुसार साल 2021 में शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन 13 अक्टूबर अष्टमी और 14 अक्टूबर नवमी के दिन करना बेहद शुभ रहेगा.