गुरु पूर्णिमा शुभ योग 2022 Guru Purnima Date Time 2022

गुरु पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त 2022 Guru Purnima Puja Vidhi  

Guru Purnima Date Guru Purnima Date  आषाढ़ के महीने में आने वाली पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा या आषाढ़ी पूर्णिमा भी कही जाती है. प्राचीन मान्यता अनुसार इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन से भी गुरु पूजा की परंपरा चली आ रही है. साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी, ज्योतिष की अगर माने तो इस साल की गुरु पूर्णिमा बहुत खास है क्योकि इस दिन 4 राजयोग बन रहे है. इन योगो में की गयी पूजा का कई गुना अधिक फल प्राप्त किया जा सकेगा. आज हम आपको साल 2022 गुरु पूर्णिमा पूजा का शुभह मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किन बातो आपको खास ख्याल रखना चाहिए इस बारे में बताएँगे.

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Guru Purnima Muhurat 2022

  1. साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई बुधवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 13 जुलाई प्रातःकाल 04:00 मिनट पर |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 14 जुलाई प्रातःकाल 12:06 मिनट पर |

गुरु पूर्णिमा शुभ योग 2022 Guru Purnima Shubh Yog 2022

ज्योतिष अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से 4 बड़े राजयोगो का निर्माण होने जा रहा है. इस दिन गुरु, मंगल, बुध और शनि की स्थिति बहुत शुभ रहेगी. ग्रहों की इस विशेष स्थिति के कारण रुचक, हंस, शश और भद्र योग का निर्माण होगा. इसके अलावा इस दिन बुधादित्य योग का निर्माण होने से गुरु पूर्णिमा इस साल ज्यादा खास रहेगी.

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Vidhi

गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले प्रात:काल स्नान के बाद अपने गुरु का ध्यान करे और पूजास्थल पर दीप जलाये. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इसीलिए विष्णु पूजा करें. इसके बाद घर की उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें फूलो की माला अर्पित करे और उनकी आरती कर मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद अपने गुरु और माता पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ले. गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को पीले अनाज, पीले वस्त्र और पीली मिठाई का भोग लगाकर दान करना शुभ होता है. ज्योतिष अनुसार यदि आपके कोई गुरु नहीं है तो भगवान विष्णु को गुरु मानकार गुरु पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

 गुरु पूर्णिमा नियम Guru Purnima Niyam  

  1. अन्य व्रत उपवास की तरह ही गुरु पूर्णिमा के भी कुछ नियम बताये गए है जिनका पालन करना चाहिए.
  2. सबसे पहले तो विशेषकर इस दिन किसी भी गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए बल्कि उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.
  3. इस दिन घर में किसी से भी कलह या गुस्सा नहीं करना चाहिए.
  4. गुरु पूर्णिमा के दिन घर व पूजा स्थल में अशुद्धि नहीं होने देनी चाहिए.
  5. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनो की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.
  6. यदि आपके कोई गुरु नहीं है तो भगवन विष्णु जी को अपना गुरु मानकर आज के दिन सत्यनारायण भगवान का पाठ घर में कराना चाहिए.
  7. यदि पूर्णिमा के दिन कोई ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति आ जाय तो उसे खाली हाथ ना लौटाए.
error: