गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2023 Govardhan Puja Annakut Date 2023

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurat 2023

Govardhan Puja Annakut Date 2023Govardhan Puja Annakut Date 2023 पंचांग के अनुसार हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व आता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं, इसे अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था. इस साल गोवर्धन पूजा कब होगी इसे लेकर लोगो में विरोधाभास है क्योकि इस साल यह पर्व दिवाली के अगले दिन नहीं मनाया जायेगा. आइये जानते है साल 2023 में गोवर्धन पूजा कब है, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2023 Govardhan Puja Shubh Muhurt

  1. साल 2023 में गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी|
  2. गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त होगा – 14 नवंबर प्रातःकाल 06:43 मिनट से 8:52 मिनट तक|
  3. प्रतिपदा तिथि आरम्भ होगी – 13 नवंबर दोपहर 02:56 मिनट पर|
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी -14 नवंबर दोपहर 02:36 मिनट पर|

दीवाली के अगले दिन क्यों नहीं होगी गोवर्द्धन पूजा Govardhan Puja 2023

हर साल गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की अमावस्या के अगले दिन यानि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को होती है ज्योतिष अनुसार इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार 12 नवंबर को कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाएगी तो वही 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट मनाया जायेगा. शास्त्रों में कोई भी व्रत त्यौहार उदया तिथि को मानना शुभ माना जाता है इसीलिए इस बार गोवेर्धन पूजा 13 नवंबर की बजाय 14 नवंबर को होगी|

गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात:काल तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए. इसके बाद पूजा स्थल पर अपने कुलदेव का ध्यान करते हुए पूजा आरम्भ करे. पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करे और सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगाए. मान्यता है की आज के दिन गोवर्धन पूजा करने से धन और सुख में वृद्धि होती है।

गोवर्धन पूजा उपाय Goverdhan Puja Upay

  1. गोवर्धन पूजा या अन्नकूट के दिन गोवेर्धन पर्वत बनाकर इसकी पूजा करनी चाहिए.
  2. यह पर्व कार्तिक मास में आता है कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में इस खास दिन तुलसी की पूजा कर तुलसी के पौधे को दीपक अर्पित करने से धन की कमी नहीं होती है।
  3. गोवर्धन पूजा के दिन घर में दीपदान करने से जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है।
  4. गोवर्धन पूजा के दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
error: