शारदीय नवरात्रि महासंयोग Shardiya Navratri Shubh Yog 2023

शारदीय नवरात्रि शुभ योग Navratri Shubh Yog 2023

Shardiya Navratri Shubh Yog 2023Shardiya Navratri Shubh Yog 2023 शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि माँ दुर्गा के नौ खास स्वरूपों की आराधना का पर्व है. यह आश्विन मास शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है साल 2023 में शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होकर 24 अक्टूबर को दशहरे के साथ समाप्त होगा। ज्योतिष की माने तो इसबार शारदीय नवरात्रो में कुछ खास और बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहे है जो बेहद शुभ होंगे. आइये जानते है शारदीय नवरात्र 2023 में बनने जा रहे शुभ योग, शुभ मुहूर्त और शुभ योगो में घर लाई जाने वाली कुछ खास चीजे क्या है.

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 15 अक्टूबर रविवार से होगी
  2. इस दिन घट या कलश स्थापना की जाएगी।
  3. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट
  5. घटस्थापना मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट
  6. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट
  7. दुर्गा अष्टमी – 22 अक्टूबर रविवार
  8. महानवमी और नवरात्रि पारण – 23 अक्टूबर सोमवार
  9. दुर्गा विसर्जन और दशहरा होगा – 24 अक्टूबर मंगलवार

शारदीय नवरात्रि शुभ योग Navratri Shubh Yog

साल 2023 में 14 अक्टूबर को पितृपक्ष की अमावस्या तिथि के समाप्त होने के बाद अगले दिन 15 अक्टूबर रविवार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएँगी. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाएगी। इसी दिन महाराजा अग्रसेन जंयती भी मनाई जाएगी। इस दिन वैधृति योग रहेगा जो स्थिर कार्यो के लिए शुभ माना जाता है

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और माता शैलपुत्री पूजन के लिए प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल को स्वच्छ कर ले. कलश स्थापना के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले. अब उसमे जल से भरा कलश भरकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे मिट्टी के पात्र में रख दे. अब कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. इस तरह घट या कलश स्थापना के बाद समस्त देवी देवताओ और देवी माँ का आह्वान कर विधिवत पूजा करे.

नवरात्रि पर घर लाये कोई 1 चीज Shardiya Navratri 2023

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की पूजा मनोकामना पूरी करने वाली मानी जाती है इस साल नवरात्री के प्रत्येक दिन कई शुभ योगो का निर्माण होगा।  शुभ योगो और शुभ मुहूर्त में न सिर्फ माँ की पूजा फलदाई होती है बल्कि कुछ विशेष चीजे  खरीदारी भी शुभ होती है इस बार नवरात्रो में बन रहे शुभ योगो में कमल पर विराजमान माँ की प्रतिमा, लक्ष्मी गणेश जी के सिक्के, मोरपंख, सुहाग का सामान, माँ की प्रिय कौड़िया, श्रृंगार की सामग्री या गाय का शुद्ध घी, मिटटी का घर मौली और नारियल इनमे से कोई भी चीज घर लेकर आये और इसे पूजा में रखे इससे माँ प्रसन्न होकर आपको सभी मनोकामनाएं पूरी करती है.

error: