गंगा दशहरा इन 10 चीजों का करे दान Ganga Dussehra Kab Hai 2024

गंगा दशहरा पूजा विधि मुहूर्त Ganga Dussehra Pujan Vidhi

Ganga Dussehra Kab Hai 2024Ganga Dussehra Kab Hai 2024 शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना गया है की ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगा का धरती में अवतरण हुआ था। इसीलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2024 में गंगा दशहरा पर्व 16 जून रविवार को है. धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन मां गंगा की उपासना करने और स्नान-दान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है इस दिन 10 प्रकार की चीजों का दान शुभ होता है आइये जानते है गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2024 Ganga Dussehra date Time 2024

  1. साल 2024 में गंगा दशहरा 16 जून रविवार को मनाया जाएगा|
  2. दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 16 जून प्रातःकाल 02:32 मिनट पर
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 17 जून प्रातःकाल 04:43 मिनट पर
  4. हस्त नक्षत्र प्रारम्भ होगा – 15 जून प्रातःकाल 08:14 मिनट पर
  5. हस्त नक्षत्र समाप्त होगा – 16, जून प्रातःकाल 11:13 मिनट पर

गंगा दशहरा पूजा विधि Ganga Dussehra Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन किसी पवित्र तीर्थ या फिर घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर माँ गंगा को 10 प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित करे. गंगा पूजा के साथ ही भगवन शिव की आराधना करे क्योंकि भगवान शिव ने ही गंगा जी को अपनी जटाओं पर धारण किया था. पूजा के बाद आज के दिन दान-पुण्य करना शुभ होता है.

गंगा दशहरा 2024 शुभ योग Ganga Dussehra 2024 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार साल 2024 में गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग के साथ वरियान योग भी बनेगा। यह योग रात 9:03 मिनट तक रहेगा। इस योग में गंगा नदी में स्नान करने से जाने-अनजाने में किये गये सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे दिन रवि योग बनेगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

गंगा दशहरा दान Ganga Dussehra 2024 10 Daan

शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान व दान का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस पर्व पर गंगा स्नान कर कुछ विशेष चीजों का दान करने से जातक के पापों का नाश होता है और जीवन सुखमय होता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन 10 विशेष चीजों के दान करना बहुत ही शुभ होता है. इस दिन जल कलश से भरा, अन्न, वस्त्र, फल, पूजन सामग्री, श्रृंगार का सामान, घी, नमक, शक्कर और स्वर्ण का दान करना शुभ माना जाता है।

error: