आषाढ़ शनिश्चरी अमावस्या उपाय Shanishchari Amavasya Upay 2021
आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Ashadhi Amavasya 2021 Date
- साल 2021 में आषाढ़ी अमावस्या 9, जुलाई शुक्रवार के दिन है.
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9, जुलाई प्रातःकाल 05:16 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 जुलाई प्रातःकाल 06:46 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि का पारण 10 जुलाई शनिवार को किया जायेगा|
- पंचांग की माने तो अमावस्या शुक्रवार और शनिवार 2 दिन की होगी|
अमावस्या पूजा विधि Shaniwari Amavasya Pooja Vidhi
Shaniwari Amavasya Date 2021 अमावस्या तिथि पर विशेष रूप से भगवान विष्णु जी की पूजा कर व्रत रखा जाता है। यह तिथि पितरो के तर्पण के लिए विशेष होती है इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या फिर घर पर ही स्नान करे और फिर सूर्य को अर्ध्य देकर पितरों को तर्पण अर्पित करे. इसके तपश्चात दिन भर फलाहार करते हुए व्रत रखकर भगवांन विष्णु जी की आराधना करे. व्रत का पारण अगले दिन करना चाहिए पारण के दिन अपनी सामर्थ्यानुसार जरूरतमंदो में दान दे व भोजन कराये. शास्त्रों के अनुसार इस दिन किये तर्पण और व्रत बहुत ज्यादा फलदायी माने जाते है.
अमावस्या पर करे ये काम Ashadha Shaniwari Amavasya Upay
Shaniwari Amavasya Date 2021 पंचांग के अनुसार आषाढ़ी अमावस्या शनिवार के दिन भी रहेगी शास्त्रों में शनिवारी अमावस्या उपायों के दृष्टि से बहुत खास मानी जाती है क्योकि शनिवार शनिदेव की पूजा आराधना का भी दिन होता है इसीलिए मान्यता है की यदि इस दिन कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को सुख समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है तो आइये जानते है शनिश्चरी अमावस्या के दिन आपको क्या करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
- शनिवारी अमावस्या के दिन गाय को रोटी में गुड़ और काले तिल डालकर खिलाने से दुःख दरिद्रता दूर होकर मनोकामना पूरी होती है
- यदि आप शनि की ढैया, साढ़ेसाती से पीड़ित हैं तो इस दुर्लभ योग में आपको दान करना चाहिए दान में तेल, नीलम, तिल, काले वस्त्र, कुलथी, लोहा, काली गाय, सुवर्ण, आदि चीजे दान करना शुभ होता है.
- शनैश्चरी अमावस्या के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमानजी को देसी घी के हलवे का भोग लगाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है.
- अमावस्या तिथि के दिन भूखे प्राणियों व जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये.
- अमावस्या के दिन सूर्य देव को 1 लोटा जल अर्पित करे इससे आपको पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता है.