अजा एकादशी शुभ मुहूर्त 2023 Aja Ekadashi Puja Muhurat 2023
अजा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2023 Aja Ekadashi Date time 2023
- साल 2023 में अजा एकादशी 10 सितम्बर रविवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 9 सितम्बर सायंकाल 07:17 मिनट पर|
- एकादशी तिथि समाप्त – 10 सितम्बर रात्रि 09:28 मिनट पर|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:37 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट तक|
- पारण का समय होगा – 11 सितम्बर प्रातःकाल 06:04 मिनट से 08:33 मिनट तक|
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – रात्रि 11:52 मिनट|
अजा एकादशी शुभ योग 2023 Aja Ekadashi Shubh Yog 2023
ज्योतिष अनुसार इस साल भाद्रपद अजा एकादशी के दिन दो शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला रवि पुष्य योग और दूसरा सर्वार्थसिद्धि योग है। रवि पुष्य योग सायं कल 05: 06 मिनट से अगले दिन प्रातःकाल 06:04 मिनट तक रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग सायंकाल 05:06 मिनट से 11 सितंबर प्रातःकाल 06:04 मिनट तक रहेगा।
अजा एकादशी पूजा विधि Aja Ekadashi Puja Vidhi
एकादशी के दिन सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करे. पूजास्थल को स्वच्छ कर विष्णु प्रतिमा स्थापित करे. इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर विधिवत पूजा करे. भगवन विष्णु को धुप-दीप अर्पित कर पीले फल-फूल, नारियल, सुपारी, लौंग, चंदन अर्पित करे. अब तुलसी पत्र डालकर पंचामृत का भोग लगाए। इसके बाद व्रत कथा का पाठ और विष्णु सहस्रना का जाप कर आरती करे, अगले दिन व्रत का पारण कर व्रत की विधि पूरी करे|
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
अजा एकादशी उपाय Ekadashi Upay
- शास्त्रों के अनुसार अजा एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए।
- एक दीपक घर के ईशान कोण में जलाकर रखने से घर पर धन की कभी कमी नहीं होती।
- एकादशी की शाम तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें।
- एकादशी पर भगवान श्रीहरि को नारियल और बादाम चढाने से व्यक्ति की हर कामना पूर्ण हो जाती है।