आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 Ashadha Gupt Navratri 2023 Date Time Muhurat

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है 2023 Gupt Navratri 2023 Kab Hai

Ashadha Gupt Navratri 2023 Ashadha Gupt Navratri 2023  पंचांग के अनुसार पूरे साल में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है. जिसमे से 2 प्रचलित और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. माँ के भक्तो के लिए देवी दुर्गा के नौ दिवसीय साधना का यह महापर्व बहुत खास होता है हर साल आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि आती है. इस दौरान तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए देवी मां की आराधना की जाती है। आइये जानते है साल 2023 में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुभ तिथियां, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और माँ को प्रसन्न करने के लिए इन 9 दिनों में आपको किन -किन बातो का ध्यान रखना चाहिए|

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Gupt Navratri Dates 2023

  1. साल 2023 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ 19 जून सोमवार से होगा और इसका समापन 28 जून को होगा.
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त होगा – 19 जून प्रातः काल 06:05 मिनट से 08:04 मिनट तक|
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त होगा – 19 जून प्रातः काल 11:55 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक|
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 18 जून प्रातः काल 10:06 मिनट पर |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 19 जून प्रातः काल 11:25 मिनट पर |

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र व सिद्धि-साधना के लिए विशेष मानी जाती है. इस दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाल की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को गोपनीय रखने पर पूर्ण फल प्राप्त होता है. इस दिन स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ कर मां को लौंग, सिंदूर, लाल रंग के फूल, केसर, कपूर और बताशे अर्पित करे. अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन कर व्रत संपन्न करे.

गुप्त नवरात्रि क्या करे क्या न करे Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना कर सुबह शाम देवी माँ के मंत्र जाप,चालीसा व सप्तशती का पाठ करना चाहिए.
  2. गुप्त नवरात्रि की गयी पूजा या साधना को गोपनीय रखना चाहिए.
  3. मौ दिनों की पूजा में माँ को लाल फूल जरूर चढ़ाये लेकिन ध्यान रखे की मां को आक, मदार, दूब और तुलसी न चढ़ाएं.
  4. गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक सात्विक आहार ग्रहण करे.
  5. इन दिनों शक्ति की साधना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर करना शुभ होता है.
  6. गुप्त नवरात्रो में लाल रंग के आसान का प्रयोग करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  2. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।
  3. नवरात्रि के दौरान पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए.
  4. गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी मूछ और नाखून नहीं काटने चाहिए।
error: