अधिकमास की पूर्णिमा कब है 2023 Adhikmas Purnima 2023 Date Time

अधिकमास पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Adhikmas Purnima 2023

Adhikmas Purnima 2023Adhikmas Purnima 2023 अधिकमास भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है. साल 2023 में अधिकमास 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक चलेगा. इस समय अधिकमास का शुक्ल पक्ष चल रहा है, शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा होती है. अधिकमास में शुक्ल पक्ष पहले आता है. मान्यता है की अधिकमास की पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, मंत्र जप, ध्यान, दान-पुण्य आदि शुभ काम करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है. आइये जानते है साल 2023 में अधिकमास पूर्णिमा व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रोदय का समय और इसके नियम क्या है|

अधिकमास पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Adhikmas Purnima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में अधिकमास की पूर्णिमा 1 अगस्त मंगलवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 1 अगस्त प्रात:काल 03:51 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 2 अगस्त प्रात:काल 12:01 मिनट पर|
  4. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त होगा – प्रात:काल 04:18 मिनट से प्रात:काल 05:00 बजे तक|
  5. सत्यनारायण पूजा मुहूर्त होगा – प्रात:काल 09:05 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट तक|
  6. चंद्रोदय समय – शाम 07:16 मिनट|

अधिकमास पूर्णिमा पूजा विधि Adhikmasa Purnima puja vidhi

अधिकमास की पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें और इसके बाद भगवान् सत्यनारायण जी की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित कर धूप दीप जलाये और विधिवत पूजा करे. पूजा में उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें. पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण व्रत कथा सुने. जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को दान आदि करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को जल का अर्घ्य देकर व्रत की विधि संपन्न करे.

अधिकमास पूर्णिमा के नियम Purnima niyam

  1. पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से मन-मस्तिष्क पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसलिए इस दिन सात्विक भोजन ही करें.
  2. पूर्णिमा के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. पूर्णिमा की रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए.
  2. पूर्णिमा के दिन दान धर्म का विशेष महत्व है ऐसे में इस दिन द्वार पर आए अतिथि, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए.
error: