होली 2024 में कब है Holi 2024 Date Time Shubh Muhurt

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2024

पंचाग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को रंगो का त्यौहार होली मनाई जाती है. रंगो का यह पर्व पारम्परिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है. आइये जानते है साल 2024 होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का समय व पूजा विधि, नियम और होलाष्टक कब से है|

होली 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2024

  1. साल 2024 में होली का पर्व 24 और 25 मार्च को मनाया जायेगा|
  2. 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर |
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर |
  5. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक |
  6. रंगवाली होली – 25 मार्च सोमवार

होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में किया जाता है. होलिका दहन से पहले स्नान कर होली पूजन होता है. होली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. होलिका पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन के नियम Holika Dahan Ke Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. कभी भी भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जाता है.
  2. होलिका दहन की पूजा के दौरान मुंह हमेसा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए.
  3. होलिका दहन के दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए.
  4. होलिका दहन के दिन किसी प्रकार का शुभ और मांगलिक काम नहीं करना चाहिए.
  5. होलिका दहन के बाद जरूरतमंदो को दान करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

होलाष्टक 2024 कब से है Holashtak Kab Se Hai 2024

होलाष्टक होली से ठीक आठ दिन पहले यानि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते है। पंचांग के अनुसार साल 2024 में होलाष्टक 18 मार्च से 24 मार्च तक रहेंगे। मान्यता है की होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदना व अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जबकि होलाष्टक में पूजा पाठ व भगवान का स्मरण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

error: