X

माघ पूर्णिमा 2025 Magh Purnima 2025 Date Time Puja Muhurat

माघ पूर्णिमा 2025 Magh Maas Purnima Puja Vidhi 2025

पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहते है. शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है हिंदी कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा तिथि के साथ ही नए माह की शुरुवात होती है। माघ की पूर्णिमा पर दान, स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में शाही स्नान किया जाता है. इस दिन चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी व माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना से जीवन में सुख समृद्धि आती है. आइये जानते है साल 2025 माघ पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले विशेष उपाय क्या है|

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat

  1. साल 2025 में माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 11 फरवरी सायंकाल 06:55 मिनट |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 फरवरी सायंकाल 07:22 मिनट |
  4. चंद्रोदय समय – शाम 06.23 मिनट |

माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima puja vidhi

पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर सबसे पहले सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. पूजास्थल में भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को धूप दीप, चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, सुपारी, नैवेद्य व फल- फूल अर्पित करें। इसके बाद भगवान सत्यनारायण व्रत कथा पढ़कर आरती करे. माँ लक्ष्मी को कौड़िया अर्पित कर श्री सूत का पाठ करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा व्रत संपन्न करे.

माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों या सरोवरों में स्नान-दान करे इससे पुण्य मिलता है.
  2. माघ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ में दूध मिलाकर जल चढ़ाना चाहिए.
  3. माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा कर श्री सूक्त का पाठ करने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. माघ पूर्णिमा पर चंद्रमा को मीठा जल अर्पित करना शुभ होता है.
  5. माघ पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा कर पौधे में मीठा जल अर्पित करना चाहिए.
  6. पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी और चन्द्रमा को खीर का भोग लगाना शुभ होता है.

 

 

Related Post