X

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Margashirsha Amavasya Date 2022

अमावस्या शुभ योग 2022 Amavasya Shubh Yog 2022

Margashirsha Amavasya

Margashirsha Amavasya पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मार्गशीर्ष अमावस्या कहलाती है।इसे अगहन अमावस्या भी कहते है. अमावस्या को पितरों की तिथि कहा गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों की शांति के निमित्त कई कर्मकांड किए जाते हैं जिससे जातक को पितरों का आशीर्वाद मिलता है इस साल आम्रगशीर्ष या अगहन अमावस्या 23 नवंबर बुधवार को है इस दिन कई शुभ योग बनने से इस दिन किये उपायोंका महत्व कहीं अधिक होगा. आज हम आपको साल 2022 मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले विशेष कार्यो के बारे में बताएँगे.

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Margashirsha Amavasya 2022 Date

  1. साल 2022 में मार्गशीर्ष अमावस्या 23 नवम्बर बुधवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 23 नवंबर प्रातःकाल 06:53 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 24 नवंबर प्रातःकाल 04:26 मिनट पर|
  4. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त प्रात:काल से लेकर सुबह 08:01 मिनट तक है। इस दौरान स्नान और दान करना ज्यादा शुभ होगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ योग 2022 Amavasya Shubh Yog 2022

  1. ज्योतिष अनुसार 23 नवंबर बुधवार को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शोभन योग बन रहा है जो प्रात:काल से ही शुरू होकर दोपहर 03:40 मिनट तक है.
  2. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा जो रात 09:37 मिनट से प्रारंभ होगा और अगले दिन 24 नवंबर गुरुवार को प्रात: 06: 51 तक रहेगा.
  3. इसके अल्वा इस दिन अमृत सिद्धि योग रात 09 37 मिनट से लेकर अगली सुबह 06:51 तक होगा.

मार्गशीर्ष अमावस्या विधि Margashirsha Amavasya Pooja Vidhi

पंचांग के अनुसार इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या पर शिववास है. शिववास होने पर ही रुद्राभिषेक किया जाता है. इस समय भगवान शिव माता गोरी के साथ होते है ऐसे में इस समय रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ होता है. उस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करना चाहिए. संभव हो तो इस दिन व्रत रखें और भगवन शिव के रूद्राभिषेक के बाद संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपको न सिर्फ भगवन शिव बल्कि पितरो की कृपा भी प्राप्त होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

जरूर करे ये 5 काम Margashirsha Amavasya upay

  1. अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान या घर में गंगाजल मिले जल से स्नान करें. उसके बाद पितरों को जल से तर्पण दें और फिर किसी ब्राह्मण को दान करें. इससे आपके पुण्य प्रभाव में वृद्धि होगी.
  2. अमावस्या के दिन सूर्य को लाल पुष्प डालकर जल का अर्घ्य दे इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  3. अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद पूर्वजों के नाम से पीपल के पेड़ में जल देकर दीपक जलाये.
  4. अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां और काली चींटियों को शक्‍कर मिला हुआ आटा खिलाना शुभ होता है.
  5. अमावस्या पर किसी भी शिव मंदिर में जाकर तांबे के लोटे में जल भरें और शिवलिंग पर चढ़ाएं इसके बाद भगवान को बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल आदि चीजें अर्पित करें।
Related Post