धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat
पंचांग के अनुसार दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है. धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इसे धनत्रयोदशी भी कहते है. आइये जानते है साल 2025 धनतेरस कितनी तारीख को है 18 या 19 अक्टूबर, पूजा का शुभ मुहूर्त, खरीददारी का शुभ समय, पूजा विधि और इसके नियम क्या है|
धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2025 dhanteras Shubh muhurat 2025
- साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जायेगा|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
- पूजा शुभ मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट तक |
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त Dhanteras Shopping Muhurat 2025
- सोना चाँदी खरीदने का शुभ मुहूर्त – दोपहर 12:18 से 19 अक्टूबर प्रातःकाल 06:24 मिनट |
- खरीददारी का अमृत काल मुहूर्त – सुबह 08:50 मिनट से सुबह 10:33 मिनट|
- प्रदोष काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट|
- वृषभ काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट|
धनतेरस पूजा के नियम Dhanteras Niyam
- धनतेरस के दिन भगवान् धन्वन्तरि जी की पूजा करनी चाहिए.
- इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर खरीदी गई चीज़ को भगवान के सामने रखकर पूजा करें.
- धनतेरस की शाम घर के बाहर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर यम देवता को दीपक अर्पित करे.
- इस दिन घर में कलह न करें.
- आज के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए.
- धनतेरस के दिन किसी को भी पैसा या कोई वस्तु उधार नहीं देनी चाहिए,