दीपावली 2019 तिथि व शुभ मुहूर्त Diwali 2019 Date Time Puja Shubh Muhurt 

Diwali Puja Vidhi दीपावली तिथि व शुभ मुहूर्त 2019

Diwali 2019Diwali 2019- दीपावली का त्यौहार भारतवर्ष में मनाये जाने वाले बेहद खास पर्वो में से एक है हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को यह पर्व मनाया जाता है सुख समृद्धि के प्रतीक के इस त्यौहार को लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की पूजा करते है. माँ लक्ष्मी को प्रसन्ना करने के लिए इस दिन विशेष रूप से उनका पूजन किया जाता है. आज इस वीडियो में हम आपको साल 2019 में मनाये जाने वाले दीपावली पर्व के शुभ मुहूर्त पूजा विधि के बारे में बताएँगे.

दिवाली तिथि व शुभ मुहूर्त Diwali Festival 2019 Date Time

  1. साल 2019 में दिवाली का त्यौहार 27 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जायेगा|
  2. लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर रविवार शाम 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक|
  3. पूजा की कुल अवधि 1 घंटा 30 मिनट की होगी|
  4. प्रदोष काल पूजा का समय होगा शाम 5 बजकर 36 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक|
  5. अमावस्या तिथि शुरू होगी 27 अक्टूबर रविवार दोपहर 12:23 मिनट पर|
  6. वही अमावस्या तिथि समाप्त होगी 28 अक्टूबर सोमवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर|

दीवाली महानिशीथ काल (मध्य रात्रि ) शुभ मुहूर्त Diwali Worship Timing

  1. दीवाली के दिन महानिशीथ काल में माता काली का पूजन किया जाता है.
  2. महानिशीथ काल शुरू होगा रात्रि 11 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक|
  3. महानिशीथ काल पूजन की कुल अवधि 51 मिनट की होगी|

दिवाली पूजा व लक्ष्मी पूजन विधि Dewali Goddess Lakshmi Puja Vidhi

दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते है सांध्यकाल के समय चौकी पर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर माँ लक्ष्मी के समीप चावलों पर जल से भरे कलश की स्थापना भी कर ले और घी के दीपक जलाये इसके बाद हाथ में जल व पुष्प लेकर सभी देवी देवताओं का आहवाहन करे और विधिवत पूजा करे पूजा के बाद घर के कोनों में भी दिए जलाकर रख दे. भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा के बाद धन के देवता कुबेर जी की पूजा भी अवश्य करें।

राशिअनुसार जाने साल 2019 का भविष्यफल

दीवाली पर्व का महत्व Importance of Diwali Festival 

हिंदू धर्म में प्रत्येक त्यौहार धार्मिक महत्व के साथ ही ज्योतिष महत्व भी रखता है माना जाता है कि त्यौहारों पर ग्रहों की दिशा और विशेष योग मनुष्य जीवन के लिए शुभ होते हैं। दीवाली के त्यौहार में धनतेरस के दिन किसी वस्तु की खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके पीछे का ज्योतिष महत्व कहता है की इस समय सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में होते हैं जो की ग्रहो की बहुत ही उत्तम फल देने वाली स्थति होती है वही दीपावली आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से भी बहुत अधिक महत्व रखती है ये अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार कहा जाता है.

error: