नवरात्रि पहले दिन बना दुर्लभ योग घटस्थापना समय Chaitra Navratri Shubh Yog 2023

नवरात्री कलश स्थापना शुभ मुहूर्त Navratri Kalash Sthapana Muhurat   

Navratri Shubh Yog 2023Chaitra Navratri Shubh Yog 2023 हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक वर्ष में दो सामान्य नवरात्रि मनाई जाती ही एक चैत्र मास में और दूसरा शारदीय मास में। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका समापन 30 मार्च 2023 को होगा। इस बार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अत्यंत शुभ संयोग का निर्माणहोने से नवरात्रि बहुत खास होंगी. आइए जानते हैं साल 2023 में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बन रहे शुभ योग, पूजा व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना और इस दिन किये जाने वाले कुछ खास उपाय क्या है|

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Chaitra Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च बुधवार से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 21 मार्च रात्रि 10:52 मिनट|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च रात्रि 08:20 मिनट|
  4. कलश, घटस्थापना 22 मार्च 2023 को की जाएगी|
  5. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा – 22 मार्च प्रातःकाल 06:21 मिनट से प्रातःकाल 07:43 मिनट तक|

चैत्र नवरात्रि शुभ संयोग Chaitra Navratri 2023 Shubh Yog

पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन शुक्ल योग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ब्रह्म योग 22 मार्च को सुबह 09:18 मिनट से 23 मार्च सुबह 06:16 मिनट तक रहेगा| शुक्ल योग 21 मार्च को रात्रि 12:42 मिनट से अगले दिन सुबह 09:18 मिनट तक रहेगा।

कलश स्थापना विधि Kalash Sthapana Vidhi

शास्त्रों के अनुसार चैत्र प्रतिपदा तिथि के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले अब इसके उपपर जल से भरे कलश की स्थापना करे. सबसे पहले कलश में स्वास्तिक बनाये और इसमें साफ़ जल भरकर गंगाजल मिला ले. कलश में सिक्का, दूब, सुपारी और चावल डालकर कलश के ऊपरी भाग में कलावा बांध ले. कलश के ऊप्पर अशोक या आम के 5 पत्ते लगाए और फिर एक नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. इस तरह घटस्थापना पूर्ण होने के बाद समस्त देवी देवताओ का आह्वान कर विधिवत नौ दिनों तक माँ के नौ रूपों का पूजन करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

चैत्र नवरात्रि उपाय Navratri Upay

  1. नवरात्रि के पहले दिन विधिवत कलश स्थापना कर दुर्गा चालीसा का पाठ करे और घी के दिए में 5 लौन्ग डालकर सुबह शाम जलाएं. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
  2. वैसे तो नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा की पूजा की जाती हैं, लेकिन शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के इन 9 दिनों में यदि आप हनुमान जी की पूजा कर उन्हें पान का बीड़ा और लाल पुष्प की माला चढ़ाएं, तो आपकी धन से संबंधित सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है.
  3. नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने पर कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार भोजन कराये इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है.
  4. नवरात्रों पर श्री यंत्र, चांदी का सिक्का या कुबेर यंत्र खरीदकर माता दुर्गा को अर्पित करें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  5. नवरात्रि के 9 दिनों में से किसी भी दिन माता के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए और अखंड सुहाग के लिए सुहाग की सामग्री किसी सुहागिन स्त्री को भेंट करा शुभ होता है.
error: